
आज सुबह ही मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से हमनें हुआवई की एन्जॉय सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन एन्जॉय 9एस की खबर छापी थी, जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई थी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि एन्जॉय 9एस के साथ ही कपंनी एक और स्मार्टफोन एन्जॉय 9ई भी पेश कर सकती है। वहीं अब एन्जॉय सीरीज़ के इसी स्मार्टफोन एन्जॉय 9ई से जुड़ा लीक भी सामने आ गया है। इस लीक में एन्जॉय 9ई की फोटो को शेयर किया गया है तथा साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। चर्चा है कि अगले हफ्ते की 25 तारीख को एन्जॉय 9ई और एन्जॉय 9एस दोनों स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे।
हुआवई एन्जॉय 9ई डिजाईन
एन्जॉय 9ई फ्रंट पैनल से एन्जॉय 9एस जैसा ही प्रतीत होता है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जहां हुआवई लिखा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में फ्लैश लाईट के साथ रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जहां एक ही कैमरा सेंसर मौजूद है। हुआवई एन्जॉय 9ई के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाईं ओर सिम स्लॉट मौजूद है।
हुआवई एन्जॉय 9ई स्पेसिफिकेशन्स
एन्जॉय 9ई हुआवई का लो बजट स्मार्टफोन होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे भी ट्रेंड में चल रहे 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.08-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक एन्जॉय 9ई एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9.0 आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया जाएगा जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक एमटी6765 हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में जीई8320जीपीयू देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : सैमसंग चिपसेट पर लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा 48-एमपी कैमरा
लीक के अनुसार एन्जॉय 9ई को हुआवई द्वारा 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 32जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लीक के अनुसार इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई एन्जॉय 9ई के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।
हुआवई एन्जॉय 9ई के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। फोटो में देखा चुका है कि इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, लिहाजा फोन अनलॉकिंग के लिए एन्जॉय 9ई में फेस अनलॉक फीचर देखने को मिल सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए एन्जॉय 9ई 3,020एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
हुआवई एन्जॉय 9एस की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
SOURCE




















