
हुआवई ने कुछ समय पहले ही अपने फ्लैगशिप फोन पी10 और पी10 प्लस को बाजार में उतारा था। वहीं अब अपनी स्मार्टफोन रेंज में एक और डिवाईस जोड़ते हुए कंपनी की ओर से एंजॉय7 प्लस लॉन्च किया गया है। हुआवे ने यह फोन मीड रेंज में उतारा है जो फिलहाल चीनी बाजार में तकरीबन 14,800 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट हुआ है।
हुआवई एंजॉय7 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे एलुमिनियम बॉडी पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर कार्य करता है।
एचटीसी के फ्लैगशिप फोन में 7,000 रुपये की कटौती
फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन फिलहाल भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 14,800 रुपये में सफेद रंग वेरिएंट में उपलब्ध है तथा जल्द ही इस फोन के भारत में आने की उम्मीद है।





















