40-एमपी + 20-एमपी + 8-एमपी रियर कैमरे वाला हुआवई मेट 20 प्रो 27 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

हुआवई इंडिया पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इसी महीने इंडियन टेक बाजार में अपनी मेट सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन मेट 20 प्रो लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। वहीं आज हुआवई इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए फोन की लॉन्च डेट से भी आॅफिशियली पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बता दिया है कि हुआवई मेट 20 आने वाली 27 नवंबर को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

आॅनर 8सी आ रहा है भारत, यह है विश्व का पहला फोन जो चलता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर

हुआवई ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बताया है कि कपंनी आने वाली 27 नवंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कपंनी अपनी मेट 20 सीरीज़ भारत में लाएगी। आपको बता दें कि हुआवई इंडिया की वेबसाइट पर मेट 20 सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज पहले ही बन चुका है। इस प्रोडक्ट पेज पर कंपनी के नए स्मार्टफोन हुआवई मेट 20 प्रो को 6जीबी रैम तथा 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस दिखाया गया है। इससे साफ हो जाता है कि कंपनी भारत में मेट 20 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट ही लाने की तैयारी कर रही है।

हुआवई ने लॉन्च किया मेट 20 प्रो, इसमें है 40एमपी, 20एमपी और 8एमपी के ट्रिपल लेंस वाला मेन कैमरा

हुआवई मेट 20 प्रो में ​3 रियर कैमरे दिए गए हैं। इस फोन में 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का ​रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे लेइका लेंस के साथ पेश किया है जो कि बेहतरी पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यह 3एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। कैमरे के साथ आपको ओआईएस और ईआईएस सपोर्ट ​भी मिलेगा। यह फोन 25-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा फेस रिकॉग्निशन के लिए भी कार्य करता है।

huawei mate 20 pro india launch feature specifications price in hindi

इसके साथ ही फोन में अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट है तो 10 लेवल डायनेमिक प्रेशर सेंसेटिव है और कंपनी का दावा है कि यह लगभग 30 परसेंट फास्ट है। डिसप्ले की बात करें तो हुआवई मेट 20 प्रो में 6.39-इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जो 1,440 x 3,120 पिक्सल वाले क्वाड एचडी डिसप्ले के साथ आता है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी ​रेशियो 87 परसेंट का है और यह 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। हुआवई मेट 20 प्रो एंडरॉयड आॅपरे​टिंग सिस्टम 9 पाई के साथ आता है जो इमोेशन यूआई 9.0 पर आधारित है। हुआवई मेट 20 प्रो किरीन 980 चिपसेट पर कार्य करता है जो हुआवई का सबसे नया और ताकतवर चिपसेट है।

रियलमी के सीईओ से हुई गलती, लॉन्च से पहले ही उजागर हो गई रियलमी यू1 की लुक

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 70 फिसदी तक चार्ज हो जाता है। जहां तक कीमत की बात है तो हुआवई मेट 20 प्रो की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 899 पॉन्ड है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 76,000 रुपये है। हुआवई अपनी मेट 20 सीरीज़ के तहत मेट20 प्रो स्मार्टफोन के साथ ही और कौन से स्मार्टफोन मॉडल व वेरिएंट भारत में लॉन्च करेगी इसके लिए 27 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।