Huawei Mate 30 Pro में होगा सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन, तस्वीर से हुआ खुलासा

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Huawei के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। कंपनी अपनी मेट सीरीज के अंदर Mate 30 Pro लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब इस फोन से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो फोन के डिजाइन के बारे में जानकारी दे रही है।

चीन की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि Huawei Mate 30 Pro में बैक ग्लास पैनल दिया जाएगा। तस्वीर के अनुसार नए फोन में स्कॉयर कैमरा सेटअप के जगह इस बार कंपनी सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन देगी। इसे भी पढ़ें: Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019)

screenshot-2019-07-03-at-11-57-43-am

लीक रेंडर इमेज में रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जिससे जानकारी मिली है कि फोन में लेइका ब्रैंडिंग के एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट की माने तो फोन में Huawei P30 Pro की तरह 5एक्स ऑप्टिकल ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम होगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,200एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 55 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट से लैस होगी। इसे भी पढ़ें: हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी

कुछ समय पहले एक भी रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आई थीं। इन तस्वीरों के अनुसार फोन में डुअल साइडेट कर्व्ड डिसप्ले और पंच होल कैमरा होगा। वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन का डिसप्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। चीनी वेबसाइट IThome की रिपोर्ट के अनुसार Mate 30 Pro में किरिन 985 प्रोसेसर, हाइसिलिकॉन बैलॉन्ग 5000 5जी मॉडम और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Huawei Mate 30 सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है जो कि कंपनी के स पावरफुल और नए चिपसेट के साथ आएंगे। हालांकि इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here