Huawei Mate X के पोस्टर आए सामने, लॉन्च होने वाला है कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

Join Us icon

Samsung ने दुनिया के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के ​रूप में Galaxy Fold स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन पिछले दिनों विदेशी बाजार में सेल के​ लिए उपलब्ध हुआ था लेकिन अंदरूनी खामी के चलते Samsung ने इसकी बिक्री को रोक दिया था। इस तकनीक को आगे बढ़ाते हुए Huawei ने भी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस 2019 के मंच से Huawei Mate X पेश किया था। हुआवई घोषणा कर चुकी है कि कंपनी का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन सितंबर महीने में सेल के लिए टेक मंच पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के पोस्टर चीनी बाजारों में सामने आ गए हैं।

Huawei Mate X के आफिशियल लॉन्च से पहले ही इस फोन के पोस्टर्स सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि चीन के बाजार में कई रिटेल शॉप्स व दुकानों पर Mate X के प्रोमो पोस्टर लगाए जा चुके हैं। इस पोस्टर्स में हालांकि फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इनके सामने आने से यह साफ हो गया है कि Huawei बेहद जल्द अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन टेक मंच पर लॉन्च करने वाली है। यह फोन चीनी बाजार में इस महीने के अंत या अगस्त महीने की शुरूआत में भी उतारा जा सकता है।

गौरतलब है कि हुआवई वेस्टरन यूरोप रीज़न के प्रेजीडेंट Vincent Pang यह बता चुके हैं कि कंपनी सितंबर महीने में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मेट एक्स को ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा देगी। पैंग ने कहा था कि, हुआवई कुछ समय से अपने P-OLED डिसप्ले पर बेहद खास ध्यान दे रही है और कंपनी नहीं चाहती कि उन्हें भी सैमसंग की तरह फोल्डेबल फोन में समस्या का सामना करना पड़ें। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद

Huawei Mate X को ग्लोबल मंच पर सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन Huawei Mate X को कंपनी अपनी होम मार्केट यानि चीन में सबसे पहले लॉन्च करना चाहती है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका में हुआवई का बैन होना भी हो सकता है। वहीं दूसरी ओर Huawei Mate X को कंपनी द्वारा इंडिया में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Huawei Mate X

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हुआवई मेट एक्स की तो डिवाइस के फ्रंट में 6.6-इंच डिसप्ले और बैक में 6.38-इंच डिसप्ले दी गई है। वहीं, इसे ओपन करने पर यूजर्स को 8.71-इंच की फोल्डेबल फुलव्यू डिसप्ले मिलती है। कंपनी ने इसके लॉन्च पर कहा था “हम इस फोन को बनाने के लिए पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं।” फोन में हुआवई किरिन 980 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note 10 में नहीं होगा हेडफोन जैक, 7 अगस्त को धमाका करेगा ये फोन

इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर बेस्ड ईएमयूआई 9.1.1 आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करता है। हुवावे मेट एक्स में 55 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी आधे घंटे में 85 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

Huawei Mate X promo poster in china store shop launching soon

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 40-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है। फोन मौजूद इन ट्रिपल लीसा कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेकंडरी डिस्प्ले की मदद से सेल्फी क्लिक करने के लिए भी किया जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि हुआवई मेट एक्स के 8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लगभग 1,80,000 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन केवल इंटरस्टेलर ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, फोन के साथ इसका फुल प्रोटेक्शन केस भी लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here