भारत में जल्द आ रहा कागज की तरह मुड़ने वाला हुआवई का फोल्डेबल फोन

Join Us icon

इस साल फरवरी में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फेयर ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस’ (एमडब्लूसी) 2019 में इस सैमसंग ने सबसे पहले अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था, जिसके बाद दूसरी कंपनियों ने भी अपने फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन की पेशकश की थी। इसी रेस में हुआवई भी शामिल थी। हुआवई ने अपने फ्लैगशिप हार्डवेयर और बेहतरीन डिजाइन के साथ फोल्डेबल फोन मेट एक्स को लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही खबर के अनुसार डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिा जाएगा। हुआवई ने फिलहाल इस फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है।

भारत में हुआवई मेट एक्स की कीमत क्या होगी इस बारे में भी अभी कुछ नहीं दी गई है। हुआवई कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप ने इस बात की घोषणा की कंपनी इस साल भारत में अपने पहले 5जी फोल्डेबल फोन हुआवई मेट एक्स को लॉन्च करेगी। हुआवई मेट एक्स की भारत में क्या कीमत होगी इस बारे में अभी केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि हुआवई मेट एक्स के 8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लगभग 1,80,000 रुपए में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फोन केवल इंटरस्टेलर ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, फोन के साथ इसका फुल प्रटेक्शन केस भी लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी देखें: 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और इस दमदार प्रोसेसर के साथ आया हुआवई नोवा 4ई, जानें

हुवावे मेट एक्स की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें हुआवई मेट एक्स की तो डिवाइस के फ्रंट में 6.6-इंच डिसप्ले और बैक में 6.38-इंच डिसप्ले दी गई है। वहीं, इसे ओपन करने पर यूजर्स को 8.71-इंच की फोल्डेबल फुलव्यू डिसप्ले मिलती है। कंपनी ने इसके लॉन्च पर कहा था “हम इस पोन को बनाने के लिए पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं।” फोन में हुआवई किरिन 980 चिपसेट दिया गया है। इसे भी देखें: लॉन्च से पहले जानें हुआवई पी30, पी30 प्रो और पी30 लाइट की कीमत, 26 मार्च को उठेगा पर्दा

इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर बेस्ड ईएमयूआई 9.1.1 आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करता है। हुवावे मेट एक्स में 55 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी आधे घंटे में 85 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 40-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है। फोन मौजूद इन ट्रिपल लीसा कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेकंडरी डिस्प्ले की मदद से सेल्फी क्लिक करने के लिए भी किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here