
Huawei अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X8 को लेकर आ सकता है। इसे पूर्व मॉडल X7 के सक्सेसर के रूप में लाया जा सकता है। इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और अपग्रेडेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसी बीच चीन के एक टिप्स्टर ने फोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Mate X8 कब हो सकता है लॉन्च
टिप्स्टर Bai Ze Guan Shan के अनुसार, Huawei Mate X8 को पहले नवंबर में लॉन्च करने की प्लानिंग हुई थी। इसे कंपनी के नए सब-ब्रांड Xingmang के साथ पेश किए जाने की चर्चा थी। हालांकि, फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं है, लेकिन उम्मीद है फोन को अगले महीने या दिसंबर तक चीन में लाया जा सकता है।
Huawei Mate X8 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, Huawei Mate X8 में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.15 इंच की इनर स्क्रीन मिल सकती है। इस तरह फोन को बंद करके उपयोग करने और खोलने पर बड़ी स्क्रीन का फायदा होगा। कंपनी फोन में Mate X सीरीज का मौजूदा बुक-स्टाइल डिजाइन और पीछे की तरफ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दे सकती है।
Huawei एक प्राइवेसी-फोकस्ड डिस्प्ले भी लेकर आ सकती है। जिससे पब्लिक प्लेस पर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी को दूसरों से सेफ रखा जा सकता है। यह फीचर उन बिजनेस यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो अपने फोन की जानकारी दुसरो को शो नहीं करना चाहते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate X8 में 50MP का SC595 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसका सेंसर साइज 1/1.28 इंच बताया गया है। इसमें वेरिएबल अपर्चर और Huawei का RYYB कलर फिल्टर ऐरे मिलने की उम्मीद है। वेरिएबल अपर्चर की मदद से कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से रोशनी को कंट्रोल कर सकता है।
फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। हालांकि, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैटरी की बात करें तो Huawei Mate X8 में 6,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
परफॉरमेंस के लिए Huawei Mate X8 सीरीज में Kirin 9050 और Kirin 9050 Pro चिपसेट दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से इन प्रोसेसर का उपयोग कर सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कौन-सा प्रोसेसर किस वैरियंट में लगाया जाएगा।
Huawei Mate X8 बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले, संभावित 50MP कैमरा सेटअप और अन्य स्पेसिफिकेशंस के चलते प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में आ सकता है। अगर आप तगड़ा फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Mate X8 के आधिकारिक लॉन्च तक इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।














