
Huawei Mate XT अब आधिकारिक तौर पर ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हो गया है, जिससे यह दुनिया का पहला कमर्शियल ट्राई-फोल्डिंग फोन बन गया है। यह स्मार्टफोन मूल रूप से पिछले साल सितंबर में चीन में पेश किया गया था और अब आखिरकार अपने घरेलू बाजार से बाहर कदम रख रहा है। ट्राई-फोल्डिंग डिजाइन के साथ इसमें 10.2-इंच 3K OLED डिस्प्ले मिलती है। बता दें कि सामान्य फोल्डेबल फोंस की तुलना में, इसकी मोड़ने की रेजिस्टेंस क्षमता (बेंड रेजिस्टेंस) 25 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
Huawei Mate XT कीमत, उपलब्धता
- यूरोप में Huawei Mate XT की कीमत 16GB + 1TB मॉडल के लिए EUR 3,499 (लगभग Rs 3,17,900) है।
- मलेशिया में इसी कॉन्फिग्रेशन के लिए ट्राई-फोल्डिंग फोन की कीमत RM 14,999 (लगभग Rs 2,93,500) है।
- यह फोल्डेबल फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मलेशिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
- यह सऊदी अरब, मैक्सिको, फिलीपींस और यूएई जैसे अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा। Huawei Mate XT की भारत में उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
- कलर ऑप्शंस की बात करें तो Huawei फोल्डेबल ब्लैक और रेड कलर में आता है।

Huawei Mate XT के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Huawei Mate XT में 2232 × 1008 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.4 इंच की सिंगल स्क्रीन, 2232 × 2048 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 7.9 इंच की 2K डुअल डिस्प्ले और 2232 × 3184 पिक्सल वाली बड़ी 10.2 इंच की 3K OLED स्क्रीन है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,440Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 240Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करती है।
- प्रोसेसर: चिपसेट के विवरण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह ऑक्टा-कोर SoC के साथ आएगा।
- मेमोरी: ग्लोबल लेवल पर फोन एक ही 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा।
- ओएस: Mate XT बॉक्स से बाहर EMUI 14.2 कस्टम स्किन पर चलता है।
- कैमरा: इस ट्राई-फोल्डिंग फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12MP 5.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP लेंस मिलता है।
- बैटरी: 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,600mAh की बैटरी है।
- कनेक्टिविटी: इसमें 5G, 4G, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.2 LE, GPS, NFC और USB 3.1 टाइप-C पोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Huawei Mate XT में क्या है नया?
Huawei Mate XT की स्क्रीन मल्टी-डायरेक्शनल बेंडिंग फ्लेक्सिबल मैटेरियल्स से बनी बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार, अंदर की फोल्डिंग को कंप्रेशन से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि बाहरी फोल्ड तनाव (टेंशन) का सामना करने में सक्षम है। यह फोल्डेबल फोन कंपोजिट अल्ट्रा-टफ लैमिनेटेड स्ट्रक्चर से बना है। इसके अलावा, इसमें अब तक का सबसे बड़ा UTG ग्लास है और यह नॉन-न्यूटोनियन फ्लूइड का उपयोग करता है।
अगस्त 2024 में, Tecno ने Phantom Ultimate 2 ट्राई-फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन पेश किया था। तुलना के लिए, Tecno फोन में 6.48-इंच की फोल्डेड डिस्प्ले मिलती है, और अनफोल्ड करने पर यह 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 10-इंच की बड़ी स्क्रीन प्रदान करता है। वहीं, Huawei Mate XT में 6.4-इंच की फोल्डेड स्क्रीन और अनफोल्ड करने पर 10.2-इंच की 3K बड़ी डिस्प्ले मिलती है।
कहा जाता है कि पूरी तरह से फोल्ड होने पर टेक्नो कॉन्सेप्ट फोन की मोटाई सिर्फ 11 मिमी होगी, जबकि हुवावे मेट एक्सटी की मोटाई 12.8 मिमी है।
Tecno Phantom Ultimate 2 फिलहाल सिर्फ एक कॉन्सेप्ट फोन है, जबकि Mate XT खरीदने के लिए उपलब्ध है।
See All Competitors













