50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14 Vitality Edition चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei ने चीन में आज Nova Flip S के साथ अपनी Nova 14 सीरीज में नया फोन जोड़ दिया है। यह Huawei Nova 14 Vitality Edition नाम से लॉन्च हुआ है। इसमें 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 6.7-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज और कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। यह मिड रेंज में चीन के ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Huawei Nova 14 Vitality Edition में आपको 6.7-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह पैनल 1,100 निट्स ब्राइटनेस दे सकता है। जिससे यह आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी दे सकता ता है।
Huawei Nova 14 Vitality Edition के बेजल काफी पतले हैं और इसका लुक बढ़िया लग सकता है। फोन के White और Blue वेरिएंट्स में फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश है। जबकि Black मॉडल में क्लासिक मैट लुक देखा जा सकता है। इसका वजन 191 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.15mm रखी गई है। यानी यह हल्का और स्लिम है।
फोन में कंपनी का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 5.1 दिया गया है। Huawei ने फिलहाल इसके चिपसेट की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन परफॉरमेंस के लिहाज से इसे मिड-रेंज सेगमेंट के लिए बैलेंस्ड प्रोसेसर मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो Nova 14 Vitality Edition 256GB और 512GB जैसे दो मेमोरी ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
कैमरा की बात करें तो Huawei Nova 14 Vitality Edition फोन के रियर साइड पर 50MP RYYB प्राइमरी सेंसर (1/1.56”) दिया गया है। जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है। इस सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP (1/2.5”) सेंसर लगा है।
Huawei Nova 14 Vitality Edition में आपको 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 66W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकती है और जल्द चार्ज हो सकती है। इसके अलावा फोन में IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे कई फीचर्स हैं।
Huawei Nova 14 Vitality Edition की कीमत चीन में CNY 2,149 (लगभग 26,500 रुपये) से शुरू होती है। जो 256GB वैरियंट के लिए है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत CNY 2,449 (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई है। इस फोन की सेल 24 अक्टूबर से शुरू होगी और यह Huawei Vmall स्टोर के जरिए बिकेगा।
Huawei Nova 14 Vitality Edition उन ग्राहकों के लिए अच्छा हो सकता है जो बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन मिड-रेंज में चाहते हैं। इसका मुकाबला Redmi Note 14 Pro, Honor 200 Lite और iQOO Z10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी तीनों में अच्छा हो और परफॉरमेंस भी दे तो Huawei Nova 14 Vitality Edition बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप अगर चीन में हैं तो इसे खरीद सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।