Huawei Nova 15 चीन में लॉन्च, इसमें है Kirin 8020 चिपसेट, OLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/huawei-nova-15-launched-price-specs-china-.jpg

Huawei ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Nova 15 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर कैमरा, बैटरी लाइफ और HarmonyOS 6 आधारित AI फीचर्स के साथ चीन के बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है,जो प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉरमेंस और फोटोग्राफी अनुभव चाहते हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Huawei Nova 15 में 6.7-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Full HD+ 2412×1084 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल जाता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ आता है। जिससे आंखों पर भी कम असर पड़ता है। यह स्क्रीन 10.7 बिलियन कलर्स और P3 वाइड कलर गमट सपोर्ट करती है। यही नहीं इसे एल्यूमिनियम सिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन और SGS फाइव-स्टार सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

परफॉरमेंस के लिए Huawei Nova 15 में Kirin 8020 प्रोसेसर मिलता है। यह कंपनी का लेटेस्ट 5G चिपसेट है। Huawei के अनुसार यह प्रोसेसर पूर्व की जनरेशन के मुकाबले 62 प्रतिशत बेहतर है। यह स्मार्टफोन बॉक्स से बाहर HarmonyOS 6.0 पर चलता है। जिसमें सिस्टम-लेवल AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI एयर जेस्चर, AI एयर ट्रांसफर और AI स्मार्ट पेमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही फोन Beidou सैटेलाइट इमेज मैसेजिंग और 2.4GHz StarLink ऑफ-ग्रिड कनेक्टिविटी जैसी स्मार्ट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Nova 15 में Red Maple इमेजिंग सिस्टम के तहत ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.9 अपर्चर और 1/1.56-इंच सेंसर के साथ मिलता है। इसके साथ ही 12MP का RYYB टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट से लैस है। साथ में 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल कलर सेंसर भी है, जो कलर एक्युरेसी को बेहतर बना सकता है। यह फोन 30x डिजिटल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दे सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-क्लियर पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है, जो 90-डिग्री वाइड-एंगल लेंस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को AIS स्टेबलाइजेशन के साथ आता है।

Huawei Nova 15 में 6000mAh की सिलिकॉन एनोड बैटरी लगाई गई है। जो 100W Huawei सुपरचार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C और GPS, Beidou, Galileo व NavIC जैसे मल्टी-बैंड पोजिशनिंग सिस्टम हैं। फोन का वजन करीब 196 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.2mm रखी गई है। यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग वाला है। जिससे पानी के छीटों और धूल से बचाव हो सकता है।

कीमत की बात करें तो Huawei Nova 15 चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 256GB स्टोरेज की कीमत 2,699 युआन यानी करीब 34,300 रुपये रखी गई है। जबकि 512GB मॉडल 2,999 युआन यानी तकरीबन 38,000 रुपये में उपलब्ध है। कलर्स के मामले में यह फोन Vibrant Green, Elegant Purple, Zero White और Phantom Black जैसे चार विकल्पों में आता है।

यदि आप चीन में हैं और Huawei ब्रांड पसंद है साथ ही बजट 35 से 40 हजार रुपये के करीब है तो Huawei Nova 15 आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। क्योंकि इस रेंज में दमदार फीचर्स और कैमरा मिल रहा है। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।