Huawei Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra चीन में लॉन्च, मिलेगा Kirin 9010S चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/huawei-nova-15-pro-ultra-china-launched-price-features.jpg

Huawei ने चीन में अपनी नई Nova 15 Series को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Huawei Nova 15 Ultra, Huawei Nova 15 Pro और बेस मॉडल Huawei Nova 15 पेश हुए हैं। यदि आप Nova 15 की डिटेल्स देखना चाहे तो यहां क्लिक करें। वहीं, प्रो और अल्ट्रा मॉडल्स की बात करें तो इनमें प्रीमियम डिजाइन, एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी और HarmonyOS 6.0 OS जैसे दमदार फीचर्स हैं। यह दोनों डिवाइस फोटोग्राफी और परफॉरमेंस पसंद करने वालों को लुभा सकते हैं। इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Huawei Nova 15 Ultra और Nova 15 Pro दोनों ही डिवाइस में 6.84-इंच का Full HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1320×2856 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और P3 वाइड कलर गमट सपोर्ट कर सकता है। इस स्क्रीन में ग्राहकों को Kunlun Glass प्रोटेक्शन मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए Nova 15 Ultra और Nova 15 Pro में Kirin 9010S प्रोसेसर लगाया गया है। Nova 15 Ultra में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जबकि Nova 15 Pro में 512GB तक स्टोरेज है। बता दें कि यह चिपसेट हाई-एंड यूजर्स के लिए बेहतर मल्टीटास्किंग और परफॉरमेंस दे सकता है।

कैमरा के मामले में Huawei Nova 15 Ultra सबसे ज्यादा दमदार नजर आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। जिसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया गया है।

यदि बात करें Nova 15 Pro की तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 12MP का टेलीफोटो कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर लगा है। वहीं, फ्रंट की बात करें तो दोनों ही मोबाइल्स में 50MP का सेल्फी कैमरा और 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोंस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी के मामले में Huawei Nova 15 Ultra और Nova 15 Pro दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इनमें Nova 15 Pro का साइज 163×78×6.9mm और इसका वजन करीब 202 ग्राम है। जबकि Nova 15 Ultra 163×78×6.8mm साइज और 209 ग्राम वजन के साथ आया है। कंपनी के अनुसार Ultra मॉडल को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। जबकि Pro मॉडल को IP65 रेटिंग ही दी गई है।

कीमत की बात करें तो Huawei Nova 15 Pro की कीमत चीन में 256GB वैरियंट के लिए CNY 3,499 यानी करीब 46,000 रुपये रखी गई है। वहीं, 256GB और 512GB मॉडल की कीमत क्रमशः CNY 3,599 और CNY 3,899 यानी तकरीबन 49,600 रुपये तक जाती है।

बात करें अगर Huawei Nova 15 Ultra की तो इसके 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,199 लगभग 53,400 रुपये है। जबकि 512GB मॉडल की कीमत CNY 4,499 यानी करीब 57,200 रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप वैरियंट 1TB की कीमत CNY 4,999 यानी करीब 63,600 रुपये है। यह मॉडल्स Vibrant Green, Zero Degree White, Phantom Night Black और Purple कलर्स में मिलेंगे। इन्हें चीन में Huawei की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Huawei Nova 15 Pro और Ultra उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ सहित परफॉरमेंस को ज्यादा पसंद करते हैं। इन दोनों में से आप किसी भी विकल्प को चुनेंगे तो निराश नहीं होंगे। हालांकि आखिर में आपको देखना होगा कि आप कौनसा ब्रांड लेते हैं। बाकि ऐसी ही और टेक न्यूज अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।