5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी

Join Us icon

Huawei टेक मंच पर अपनी नोवा सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro लॉन्च कर चुकी है। पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि हुआवई इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए इसमें एक और नया डिवाईस Nova 5i Pro भी जोड़ेगी, वहीं आज हुआवई ने इस नए स्मार्टफोन को ऑफिशियल करते हुए Nova 5i Pro को चीनी बाजार में उतार दिया है। यह फोन Nova 5i का अपडेटेड वर्ज़न है जो पंच-होल डिसप्ले के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

लुक व डिजाईन

Nova 5i Pro को क्वॉड रियर कैमरे से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो जो स्क्वायर यानि चौकोर आकार के सेटअप में मौजूद हैं। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है तथा नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Nova 5i Pro के बैक पैनल पर नीचे की ओर Huawei की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5i Pro 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन यूज़ के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने के लिए Huawei ने इस फोन को TUV Rheinland सर्टिफाइड कर पेश किया है। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया गया है जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा।

Huawei Nova 5i Pro launched with quad rear camera 8gb ram price specifications

कंपनी की ओर से Huawei Nova 5i Pro को दो वेरिंएट्स में लाया गया है। फोन के एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में माइक्रोएसडी कार्ड का यूज़ किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : शाओमी एक बार फिर बना स्मार्टफोन ब्रांड का किंग, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

Huawei Nova 5i Pro में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन जीपीयू टर्बो 3.0 तकनीक भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Huawei Nova 5i Pro launched with quad rear camera 8gb ram price specifications

कीमत

Huawei Nova 5i Pro के 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को जहां 2199 युआन में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन और 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2799 युआन में उतारा गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 25,000 रुपये और 28,000 रुपये के करीब है। Nova 5i Pro को मीडनाईट ब्लैक, आरोरा और एम्लार्ड ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here