8जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले वाला पावरफुल फोन Huawei Nova 5T, 25 अगस्त होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले हफ्ते ही Huawei Nova सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Nova 5T टेक जगत की सुर्खियों में छाया था। इस स्मार्टफोन को गूगल एंडरॉयड इंटप्राइज़ डायरे​क्ट्री पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। इस लिस्टिंग के बाद से ही माना जा रहा था कि हुआवई जल्द ही Huawei Nova 5T को टक मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज नोवा 5टी की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Huawei Nova 5T आने वाली 25 अगस्त को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। Huawei ने बताया है कि कंपनी मलेशिया में क्वालालम्पुर फैशन वीक 2019 में हिस्सा लेने जा रही है और इसी मंच से Huawei Nova 5T पहली बार स्मार्टफोन बाजार में सामने पेश होगा। यह Huawei Nova 5T का ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके बाद अलग अलग तारीखों पर इस स्मार्टफोन को विभिन्न बाजार में उतारा जाएगा।

Huawei Nova 5T to launch on 25 august with 8gb ram

Huawei Nova 5T

हुआवई नोवा 5टी की गूगल में पता चला था कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को भी नोवा 5 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च करेगी। लीक में सामने आया था कि इस फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस रहेगा तथा डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया गया मौजूद रहेगा। इस होल में ही Nova 5T का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस लिस्टिंग में Huawei Nova 5T के रियर पैनल की जानकारी नहीं मिली थी।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 5T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल लिस्टिंग के अनुसार हुआवई का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हुआवई के इस फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले देखने को मिलेगी। गूगल की मानें तो Huawei Nova 5T को एंडरॉयड 9 पाई ओएस आधारित ईएमयूआई 9 यूआई पर पेश किया जा सकता है। वहीं गूगल पेज़ पर इस फोन को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Huawei Nova 5T to launch on 25 august with 8gb ram

Huawei Nova 5T को गूगल पेज पर दो स्टोरेज वेरिएंट्स में दिखाया गया है। एक वेरिएंट में जहां 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है। Nova 5T के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है तथा गूगल पेज़ पर फोन को एनएफसी से लैस बताया गया है। बहरहाल फोन के पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 25 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी यकिन के साथ नहीं कहा जा सकता है।

Huawei Y9 Prime (2019)

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वाई9 प्राइम की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड 9.0 पाई पर आधारित है।

smartphone in india with big battery realme 5 pro 3i xiaomi redmi k20 vivo s1 y90 huawei oppo infinix

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Huawei Y9 Prime को 15,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here