
चीनी मोबाइल निर्माता हुवावे अपनी स्मार्टफोन की खेप में कंंपनी जल्द ही दो नए डिवाईस पी10 और पी10 प्लस जोड़ सकती है। एक चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर हुवावे के इन फोन्स की जानकारी पब्लिश करते हुए बताया गया है कि ये दोनों फोन मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान प्रदर्शित किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार हुवावे के ये फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तरह आइरिस रेकिग्निशन सेंसर से लैस होंगे जो इसकी सबसे बड़ी खूबी होगी।
ऐनझुओ डॉट सीएन के मुताबिक हुवावे पी10 और पी10 प्लस स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी एक-दूसरे से अलग होंगे। पी 10 में जहां 2560×1440 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.2-इंच की क्वॉड-एचडी स्क्रीन होगी वहीं पी10 प्लस में 5.5-इंच की क्वॉड-एचडी स्क्रीन दी जा सकती है। ये दोनो फोन कर्व्ड डिसप्ले तकनीक से लैस होंगे।

वेब को आधार माना जाए तो पी10 प्लस के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा जब्कि पी10 के रियर पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। पंरतु उम्मीद की जा सकती है कि पी10 के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। वेब के अनुसार पी10 प्लस के फ्रंट पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर है। अगर ऐसा होता है तो पी10 प्लस हुवावे का पहला डुअर फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन होगा।
इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में जोड़ा कम बजट वाला 4जी फोन
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पी10 जहां हाईसिलिकॉन किरीन 960 चिपसेट के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पी10 प्लस 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरज तथा 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी वाले दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जो हाईसिलिकॉन किरीन 965 चिपसेट पर कार्य करेंगे।
हुवावे के दोनों फोन में आइरिस रेकिग्निशन सेंसर के साथ दो कैमरे दिए जा सकते हैं तथा पी10 और पी10 प्लस एंडरॉयड नुगट पर पेश किये जाने की उम्मीद है। पी10 में जहां 3,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है वहीं पी10 प्लस 3,650एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। हुवावे के दोनों फोन ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड, येलो तथा पिंक कलर में लॉन्च किए जा सकते है।




















