
चीनी कंपनी हुवावे ने कुछ समय पहले पी10 को लॉन्च किया था। अपनी इस सीरीज़ की सफलता को भुनाते हुए कंपनी की ओर से अब पी10 लाइट पेश किया गया है। इस फोन को यूरोप, नीदरलैंड, इटली व पुर्तगाल में सेल के लिए लिस्ट किया जा चुका है। इसके बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही भारत में भी आ सकता है जहां इसकी कीमत तकरीबन 24,500 रुपये होने की संभावना है।
जीमेल पर होगी अब वीडियो स्ट्रीमिंग, बिना डाउनलोड किए ही देख सकेंगे वीडियो
प्राप्त जानकारी अनुसार हुवावे पी10 लाइट को विभिन्न बाजारों में ब्लैक, व्हाईट और गोल्ड कलर वेरिएंट में प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाएं तो मोनक्ल्कि जैसी वेबसाईट पर इसे मैटल बॉडी पर पेश बताया गया है जो 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है।

हुवावे का यह फोन इमोशन यूआई 5.1 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया गया है जो किरिन 655 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
सिर्फ सेल्फी नहीं बल्कि अब ग्रुप सेल्फी का भी है ट्रेंड, भारत में ओपो ने किया सर्वे
हुवावे पी10 लाइट फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाईप-सी, 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स से लैस है तथा कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















