8जीबी रैम और 68-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई पी30, सैमसंग गैलेक्सी एस10 को देगा टक्कर

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई अपनी पी सीरीज़ को हाईएंड डिवाईसेज़ से लैस रखती है। पिछले दिनों जहां हुआवई का पी30 स्मार्टफोन सामने आया था वहीं आज एक नए लीक में इस फोन की फोटो की जानकारी भी मिल गई है। इस लीक में हुआवई पी30 की एक कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो शेयर की गई है, जिसमें फोन की लुक और डिजाईन के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। लीक में हालांकि हुआवई पी30 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि हुआवई का यह फोन सैमसंग की गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को कड़ी टक्कर देने वाला है।

हुआवई पी30 डिजाईन

वीडियो में हुआवई पी30 के रेंडर को ​360डिग्री एंगल से दिखाया गया है। फोन के डिजाईन की बात करें तो पी30 के फ्रंट पैनल पर ‘यू’ शेप वाली छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के चारों किनारें बेजल लेस है तथा आमतौर पर डिसप्ले के नीचे दिया जाने वाला बॉडी पार्ट भी इस फोन में नहीं दिखाया गया है। बैक पैनल की बात करें तो यहां बाईं ओर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में ही फ्लैश लाईट मौजूद है।

हुआवई पी30 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर ​नहीं दिया गया है, जिससे साफ हो जाता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के उपरी ओर जहां 3.5एमएम आडियो जैक दिया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट तथा स्पीकर मौजूद है।

हुआवई वी30 स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 20-मेगापिक्सल का ​तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हुआवई पी30 का रियर कैमरा 68-मेगापिक्सल की पावर से लैस होगा।

top-mobile-phone-to-launch-in-2019-in-hindi

​हुआवई पी30 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा सकता है, जो 6.1-इंच की क्यूएचडी ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार हुआवई पी30 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन हुआवई के दमदार चिपसेट किरीन 980 पर पेश किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

48एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी, इस स्टाइलिश फोन की जानकारी हुई लीक

आपको बता दें कि हुआवई पी30 की इस स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक कंपनी इस स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं कर देती।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here