
हुआवई ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘पी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से ये दोनों स्मार्टफोन हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस के तौर पर पेश किए गए हैं जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। हुआवई पी30 सीरीज़ को अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट किया जा चुका है जो अप्रैल के पहले पखवाड़ें में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। पी30 और पी30 प्रो के बाद अब हुआवई ने इसी सीरीज़ के एक और मॉडल पी30 लाईट भी टेक मंच पर ला दिया है। यह स्मार्टफोन मीडरेंज में पेश किया गया है। आईये जानते हैं फोन के डिजाईन, लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारें में :
हुआवई पी30 लाईट लुक
हुआवई की ओर से इस फोन को ट्रेंड में चल रही वॉटरड्राप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। हुआवई पी30 लाइट के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो फोन के बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर नीचे की ओर हुआवई की ब्रांडिग दी गई है। हुआवई पी30 लाईट के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम ट्रे मौजूद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।
हुआवई पी30 लाईट स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2312 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.15-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले को खरोंचों व स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर पी30 लाईट को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है।
हुआवई की ओर से पी30 लाईट को 6जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई पी30 लाईट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : चार रियर कैमरे और बिना किसी बटन के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10
सेल्फी के लिए हुआवई पी30 लाईट एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई पी30 लाईट डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 3340एमएमएच की बैटरी दी गई है।
हुआवई पी30 लाईट कीमत
हुआवई पी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को मीडनाईट ब्लैक, पर्ल वाईट तथा पिकॉक ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 22,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।



















