Huawei Pura 90 Pro Max कैमरा डिटेल्स टीज, 200MP टेलीफोटो लेंस और 20x वीडियो जूम के साथ होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Huawei-Pura-90-Pro-Max-image.jpg

Huawei आने वाले 20 अप्रैल को अपनी नई Huawei Pura 90 series को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज का टॉप मॉडल Huawei Pura 90 Pro Max होगा। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कैमरा फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। आइए, आगे कैमरा और बाकि संभावित फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Huawei Pura 90 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP टेलीफोटो कैमरा होगा। जो कंपनी के किसी भी फ्लैगशिप फोन में पहली बार देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा “पास और दूर” दोनों तरह के फोटोज को बेहतरीन तरीके से कैप्चर कर सकता है। यानी यूजर्स को लंबी दूरी पर भी डिटेल्ड फोटो मिलेंगी।

फोटो ही नहीं, Huawei इस कैमरा को वीडियो के लिए भी ऑप्टिमाइज कर रहा है। Huawei Pura 90 Pro Max फोन में 20x टेलीफोटो वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। जो इस सेगमेंट में एक बड़ा फीचर माना जा रहा है। हालांकि Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे डिवाइसेस पहले से ऐसे जूम लेवल ऑफर करते हैं, लेकिन Huawei बेहतर ऑप्टिमाइजेशन और इमेज क्वालिटी प्रदान कर सकता है।

कंपनी ने Pura 90 सीरीज के लिए एक नया AI पोस्चर सुझाव फीचर भी पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को फोटो लेते समय अलग-अलग पोज सुझाएगा। जिससे फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Pura 90 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 1-इंच सेंसर और वैरिएबल अपर्चर के साथ आ सकता है। इसके साथ कंपनी अपनी सेकेंड-जेनरेशन Red Maple Image टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। जिससे खासकर कॉम्प्लेक्स लाइटिंग कंडीशन्स में ज्यादा नेचुरल कलर्स मिल सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए इसमें Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। Huawei Pura 90 Pro Max फोन HarmonyOS 6.1 पर रन कर सकता है। स्टोरेज ऑप्शंस में 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB वैरियंट शामिल हो सकते हैं।

डिजाइन की बात करें तो आगामी Huawei Pura 90 Pro Max स्मार्टफोन Obsidian Black, Dawn Gold, Purple Sunset, Orange Ocean और Emerald Lake जैसे प्रीमियम कलर्स में लॉन्च होगा। इनमें से कुछ वेरिएंट्स में ग्रेडिएंट फिनिश भी देखने को मिलेगी जो इसे और आकर्षक बना सकती हैं।

अपकमिंग Huawei Pura 90 Pro Max कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस के साथ प्रीमियम फ्लैगशिप के रूप में दिख रहा है। 200MP टेलीफोटो लेंस और एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 20 अप्रैल के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।