Huawei Pura 90 Ultra की कैमरा डिटेल्स और डिजाइन लीक, जानें कब हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/HUAWEI-Pura-80-Pro-launched-in-china-price-specifications.jpg

Huawei की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें आने वाले Huawei Pura 90 Ultra के कैमरा से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही फोन का स्कीमैटिक और कॉन्सेप्ट इमेज शेयर किया गया है, जिसे देखकर लगता है कि इस बार बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार, Huawei Pura 90 Ultra दमदार रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह SmartSens SCC80XS सेंसर होगा। जिसे 22nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह नया मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस बेहतर पावर एफिशिएंसी, कम रीड नॉइज और बेहतर डायनामिक रेंज दे सकता है। जिससे जूम फोटोग्राफी और लो-लाइट में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

प्राइमरी कैमरे की बात करें तो आगामी Huawei Pura 90 Ultra में 50MP का 1-इंच सेंसर दिया जा सकता है, जो वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह फीचर अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर कंट्रोल और ज्यादा लाइट कैप्चर करने में मदद कर सकता है। यदि प्राइमरी कैमरा और हाई-रिजॉल्यूशन टेलीफोटो सेंसर का यह कॉम्बिनेशन मिलता है तो ग्राहकों को फोटोग्राफी का अनुभव शानदार होगा।

डिजाइन के मामले में कॉन्सेप्ट इमेज से पता चलता है कि Huawei Pura 90 Ultra में कंपनी का सिग्नेचर ट्रायएंगल कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है। जिसे हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि फाइनल लुक इससे अलग भी हो सकता है, क्योंकि फिलहाल यह केवल एक कॉन्सेप्ट के रूप में सामने आया है।

अन्य लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei Pura 90 सीरीज में फ्लैट डिस्प्ले मिलने का अनुमान है। इसमें 6.58 इंच और 6.87 इंच के डिस्प्ले ऑप्शंस दिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही 3D फेस रिकग्निशन सपोर्ट भी मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए स्टैंडर्ड Pura 90 में Kirin 9030 चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि Pro और Ultra वेरिएंट्स में और पावरफुल Kirin 9030 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो अगली जनरेशन की Pura सीरीज HarmonyOS 6.1 के साथ आ सकती है। जिसमें स्मूद मल्टीटास्किंग और Huawei इकोसिस्टम के साथ और बेहतर इंटीग्रेशन सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी को लेकर भी बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, जहां स्टैंडर्ड मॉडल में करीब 6,000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Pro और Ultra वेरिएंट्स में 6,500mAh से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Huawei Pura 90 सीरीज को आने वाले मई के महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ये लीक जानकारी सही साबित होती है, तो Huawei Pura 90 Ultra प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में डिजाइन, कैमरा और बैटरी जैसे फीचर्स से ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। यदि आप भी कुछ महीनों में नया फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।