Huawei Pura X Max के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेक्स लीक, 6000mAh+ बैटरी के साथ कर सकता है एंट्री

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Huawei अपने नए डिवाइस Huawei Pura X Max को लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 20 अप्रैल को पेश कर सकती है, जिसमें Pura X Max के साथ Collector Edition वर्जन भी शामिल हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले नए लीक में इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Huawei Pura X Max की शुरुआती कीमत 10,000 युआन यानी इंडियन करेंसी में 1,36,544 रुपये हो सकती है। यह कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Huawei Pura X के मुकाबले ज्यादा लग सकती है, जिसे 7,499 युआन लगभग 1,02,394 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। बता दें कि अन्य टिप्स्टर ने भी इसी प्राइस रेंज की पुष्टि की है, जिससे लगता है कि इस बार Huawei अपने फोल्डेबल फोन को और ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले जाने की तैयारी कर रहा है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिजाइन और डिस्प्ले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 7.6-इंच का बड़ा इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। जो Huawei के वाइड-फोल्डिंग फॉर्मेट को आगे बढ़ा सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में स्टैंडर्ड वर्जन Huawei Pura X Max में Kirin 9030 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Collector Edition में इसका अपग्रेडेड वर्जन Kirin 9030 Pro देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आगामी Huawei Pura X Max में 6000mAh से ज्यादा बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बना सकती है। यह डिवाइस कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 6.1 पर रन कर सकता है, जिससे यूजर्स को नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है।
कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है, जो XMAGE इमेजिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इसके अलावा, कंपनी अपनी Maple Leaf प्राइमरी कलर टेक्नोलॉजी का नया वर्जन भी दे सकती है, जिससे बेहतर कलर एक्यूरेसी मिलने की उम्मीद है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो Huawei Pura X Max को Midnight Black, Zero White, Interstellar Blue, Olive Gold और Vibrant Orange जैसे प्रीमियम रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।
Huawei Pura X Max प्रीमियम और पावरफुल फोल्डेबल के रूप में सामने आ सकता है, जिसमें बड़ी बैटरी, नया सॉफ्टवेयर और बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। वहीं, अब देखना होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इसे किस कीमत और फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके अपडेट मिलते रहेंगे।