Huawei Pura X View चीन में हुआ पेश, 16:9.5 Wide-Screen वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/huawei-pura-x-view-wide-screen-smartphone-china.jpg

Huawei ने स्मार्टफोन की सामान्य डिजाइन से अलग वाइड स्क्रीन के साथ Huawei Pura X View को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन बताया है। खास बात यह है कि फोन फोल्ड नहीं होता है, लेकिन इसका डिस्प्ले सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में चौड़ा है। ब्रांड के अनुसार इसे कंटेंट देखने, पढ़ने, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। आइए, आगे इसकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशंस

Huawei Pura X View में 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो है, जो इसे सामान्य 19:9 या 20:9 स्मार्टफोन से काफी अलग बनाता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2232×1320 पिक्सल है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1 प्रतिशत है। फोन में चारों तरफ सिर्फ 1.05mm के बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है। जबकि डिस्प्ले हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है।

Huawei Pura X View की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 6.68mm है और इसका वजन 201 ग्राम रखा है।

Huawei Pura X View फोन HarmonyOS 7 पर रन करता है। कंपनी ने इसके सॉफ्टवेयर और वाइड स्क्रीन को इस तरह ट्यून किया है कि वीडियो देखने, ई-बुक या आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल जाएगा।

Huawei Pura X View को कंपनी ने चार कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें Leap Shadow Red, Linen Gray, Zero Degree White और Phantom Night Black शामिल हैं। कंपनी ने 20 अगस्त से फोन के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। वहीं, इसके इन-स्टोर एक्सपीरियंस और प्री-सेल 28 अगस्त से शुरू होंगे।

लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी Huawei के एक हाई-एंड वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की थी। लीक में करीब 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, फ्लैगशिप 9-सीरीज चिपसेट, लगभग 7,000mAh बैटरी और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाले 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात कही गई थी। हालांकि Huawei ने लॉन्च के दौरान इन कैमरा और चिपसेट डिटेल्स को कंफर्म नहीं किया है।

Huawei Pura X View की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग फॉर्म फैक्टर है। आज ज्यादातर स्मार्टफोन लंबे और पतले डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि Huawei ने स्क्रीन को चौड़ा करके ज्यादा कंटेंट दिखाने का प्लान किया है। इससे वीडियो देखने में ज्यादा चौड़ा फ्रेम, पढ़ने के दौरान ज्यादा टेक्स्ट और गेमिंग में बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।

यदि यूजर्स को यह डिजाइन पसंद आता है, तो आने वाले समय में और भी डिवाइस ऐसे लुक के साथ आ सकते हैं। हम आपको स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी मिलने पर इस फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।