Huawei Pura X2 के फीचर्स लीक, 7.69-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और Kirin 9030 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

Huawei का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Pura X2 जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। इसी बीच नए लीक में Pura X2 के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिससे लगता है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड के साथ आ सकता है। आइए, आगे लीक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Experience more के अनुसार, Huawei Pura X2 में 7.69-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो WQHD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन में 5.5-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलने की भी बात कही गई है। यह पूर्व में आए Huawei Pura X की तुलना में बड़ा बदलाव माना जा सकता है, क्योंकि इस मॉडल में 6.3-इंच की इनर स्क्रीन और सिर्फ 3.5-इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है।
लीक के अनुसार, Huawei Pura X2 को कंपनी के इन-हाउस Kirin 9030 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस बार फोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी जोड़ा जा सकता है। पहले की रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन हाई-एंड मेमोरी और स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आ सकता है। जिसमें 20GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज शामिल हो सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो आगामी Huawei Pura X2 के HarmonyOS 6.1 पर रन करने की संभावना है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन कई कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ऑरेंज, पर्पल और वाइट बताए जा रहे हैं। यानी डिजाइन और कलर ऑप्शंस के मामले में Huawei इस बार ज्यादा फोकस करता हुआ नजर आ रहा है।
अन्य लीक में यह भी सामने आया है कि Huawei Pura X2 का मेन डिस्प्ले 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आ सकता है। फोन में कुल चार कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है।
पूर्व के Huawei Pura X को मार्च 2025 में पेश किया गया था लेकिन एक चाइनीज टेक ब्लॉगर के मुताबिक Pura X2 का लॉन्च अप्रैल के आसपास हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Huawei Pura X2 से पहले ब्रांड की Pura 90 फ्लैगशिप सीरीज आ सकती है।
आगामी Huawei Pura X2 को लेकर आए लीक से लगता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। हालांकि, इसकी कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर अभी Huawei की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आने वाले हफ्तों में इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।