21 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च हुई Huawei Watch GT6 और GT6 Pro स्मार्टवॉच

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/huawei-watch-gt6-pro-launched-india-price-specs.jpg

Huawei ने सितंबर में ग्लोबली दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। जो अब भारत में भी आ चुकी हैं। यह Huawei Watch GT6 और Watch GT6 Pro नाम से लॉन्च की गई हैं। इनमें दमदार बैटरी लाइफ और स्पोर्ट्स-ट्रैकिंग क्षमताओं सहित कई शानदार फीचर्स हैं। इस बार कंपनी ने फिटनेस, एंड्योरेंस और आउटडोर परफॉरमेंस पर और भी ज्यादा फोकस किया है। आइए, आगे खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।

Huawei Watch GT6 और Huawei Watch GT6 Pro स्मार्टवॉच में पहले की तुलना में बेहतर हार्ट-रेट एक्यूरेसी, GPS प्रिसिशन और रिस्ट-बेस्ड साइक्लिंग पावर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। जिससे ग्राहकों को सिर्फ स्टेप काउंट या कैलोरी नहीं, बल्कि प्रो-लेवल ट्रेनिंग डेटा मिल सके। Huawei ने दावा किया है कि GT6 सीरीज एक बार चार्ज करने पर 21 दिन तक चल सकती है। जो भारत में उपलब्ध प्रीमियम स्मार्टवॉच में इसे अलग बना सकता है।

Huawei Watch GT6 Pro कंपनी की आउटडोर-फोकस्ड प्रीमियम वॉच है। जिसमें एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम, सैफायर ग्लास और 3,000निट्स ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यानी तेज धूप में भी विजिबिलिटी बेहतरीन मिल जाएगी। GPS के लिए इसमें Sunflower GPS सिस्टम लगा है। जो ट्रेल रन, हाइकिंग और लंबी साइक्लिंग रूट्स के लिए ज्यादा प्रिसाइज ट्रैकिंग प्रदान कर सकता है। अच्छे लुक के लिए वॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड्स, हाई क्वालिटी स्लीप-रिकवरी इनसाइट्स और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस तकनीक भी दी गई है।

Huawei Watch GT6 स्टैंडर्ड मॉडल है, जो लगभग वही फिटनेस फीचर्स और तीन सप्ताह की बैटरी लाइफ के साथ आई है, लेकिन इसे हल्का और कैज़ुअल डिजाइन दिया गया है। जो ग्राहकों प्रीमियम-लुक वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, लेकिन ज्यादा भारी बॉडी वाली वॉच नहीं लेना चाहते हैं यह उनके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है।

कीमत की बात करें तो Huawei Watch GT 6 के 41mm और 46mm साइज वैरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। हालांकि, Huawei Watch GT 6 41mm गोल्ड मिलानीज स्ट्रैप मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि Watch GT6 Pro 46mm के ब्लैक और ब्राउन वैरियंट की कीमत 28,999 रुपये है और टाइटेनियम की कीमत 39,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह सीरीज Flipkart और RTC India की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदी जा सकती है।

Huawei Watch GT6 सीरीज Amazfit Falcon, T-Rex Ultra और Garmin Forerunner लाइनअप से मुकाबला कर सकती है। यदि आप नई मिड रेंज स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं तो ये दोनों बढ़िया विकल्प हैं। आप इन्हें ले सकते हैं। हालांकि यह आपके ऊपर होगा कि आप कौनसा ब्रांड लेते हैं क्योंकि हमारे द्वारा बताए गए विकल्प भी अच्छे हैं।