
Huawei इन दिनों फुलफॉर्म में नज़र आ रही है। कंपनी इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का Huawei Y9s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट हो चुका है। इस फोन के अलावा कंपनी ने एक और नए फोन Huawei Y8s को यूरोपियन वेबसाइट पर ऑफिशियल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कल ही कंपनी के दो नए फोंस का लीक सामने आया था जिनका नाम Huawei Y6P और Huawei Y5P बताया था। वहीं आज हुआवई ने आज इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है।
हुआवई ने Huawei Y6P और Huawei Y5P को रोमानिया में ऑफिशियल कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोंस की कीमत पेश कर दिया है जिसके बाद ये डिवाईस वहां प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। हुआवई वाई6पी की बात करें तो इस फोन को रोमानिया में RON 799 यानि तकरीबन 13,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Black, Green और Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह हुआवई वाई5पी को RON 599 यानि तकरीबन 10,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Black, mint और blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Huawei Y6p
हुआवई वाई6पी को 6.3 इंच की एचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। लीक में शेयर हुई फोटो में फोन को बना दिखाया गया है। फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम तथा फोन का वज़न 185 ग्राम बताया गया है। Huawei Y6P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है।
हुआवई ने इस फोन को 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है। Huawei Y6P ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई6पी में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Huawei Y5p
हुआवई वाई5पी को 5.45 इंच की टीएफटी एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में चौड़े बेजल्स वाली स्क्रीन मौजूद है जिसमें किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। इसके साथ ही फोन का डायमेंशन 146.5 x 70.94 x 8.35एमएम तथा फोन का वज़न 144 ग्राम बताया गया है। Huawei Y5P को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है।
हुआवई ने इस फोन को 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है। Huawei Y5P सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए हुआवई वाई5पी में 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।























