
Huawei ने आज ऑफिशियल तौर पर भारत में अपने पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Y9 Prime (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Y9 Prime (2018) का ही अग्रेडेड वर्जन है। वहीं, यह ब्रांड का दूसरा फोन है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इससे पहले हुआवई ने हाल ही में पॉप-अप सेल्फी के साथ P Smart Z लॉन्च किया था।
कीमत
इससे पहले कंपनी फोन को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ अपने इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर चुकी थी। वहीं आज एक इवेंट के दौरान प्राइस की घोषणा कर दी गई है। हुआवई वाई9 प्राइम की कीमत 15,990 रुपए है। अमेज़न इंडिया पर हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस दौरान सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स हैंडसेट को खरीद पाएंगे। आम ग्राहकों के लिए यह 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे सेल के लिए आएगा।
ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेजन पर 500 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। वहीं, एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में भी होगी। ग्राहक क्रोमा, पूर्विका और अन्य नामी रिटेल स्टोर में हैंडसेट की प्री-बुकिंग 5 अगस्त से करा सकेंगे। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को हुवावे स्पोर्ट्स बीटी हेडफोन और 15,600 एमएएच का पावरबैंक फ्री देंगे।

डिजाइन
फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जहां दो कैमरा सेंसर एक ही सर्किल में मौजूद है वहीं तीसरा कैमरा सेंसर थोड़ा नीचे की ओर दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल को देखें तो वहां किसी भी तरह का कोई नॉच मौजूद नहीं है।
Huawei Y9 Prime (2019) की स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Y9 Prime (2019) की बात करें तो इसमें 6.59-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710F चिपसेट और माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। डिवाइस ईएमयूआई बेस्ड है तो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9.0 पाई पर आधारित है।
अगर बात करें फोन के कैमरा की तो Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट के रियर में 16-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 डेप्थ सेंसिंग यूनिट है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल पॉप-अप शूटर सेल्फी है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत के लिहाज से इस फोन को अच्छा कहा जाएगा लेकिन भारतीय बाजार में कई डिवाइस हैं जो इसे कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं। इनमें से एक वीवो ज़ेड 1 प्रो है। वहीं रियलमी एक्स और ओपो के3 से भी इसे चुनौती मिलेगी।
























