HyperOS 3 रोलआउट शेड्यूल हुआ जारी, जानें किस मोबाइल को कब मिलेगी अपडेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/xiaomi-hyperos-3.jpg

शाओमी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए नया HyperOS 3 पेश कर दिया है। कई तरह के एडवांस फीचर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस यह हायपरओएस 3 Android 16 के साथ मिलकर काम करेगा। नया मोबाइल यूजर इंटरफेस रिलीज करने के साथ ही कंपनी ने Xiaomi, Redmi और POCO स्मार्टफोंस की सूची जारी करते हुए यह भी बता दिया है कि किस मोबाइल को कब HyperOS 3 मिलेगा। हायपरओएस 3 रोलआउट शेड्यूल के साथ ही इसमें मिलने वाले खास फीचर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे HyperOS 3 पर अपडेट

अक्टूबर – नवंबर 2025 नवंबर – दिसंबर 2025 दिसंबर 2025 – मार्च 2026
Xiaomi 15T Pro Xiaomi 14 Ultra Xiaomi 13 Ultra
Xiaomi 15T Xiaomi 14 Xiaomi 13 Pro
Xiaomi 15 Ultra Xiaomi 14T Pro Xiaomi 13
Xiaomi 15 Xiaomi 14T Xiaomi 13T Pro
Xiaomi MIX Flip Xiaomi 13T
Xiaomi 13 Lite
Xiaomi 12 Pro
Xiaomi 12
Xiaomi 12T Pro

HyperOS 3 पाने वाले रेडमी स्मार्टफोन

अक्टूबर – नवंबर 2025 नवंबर – दिसंबर 2025 दिसंबर 2025 – मार्च 2026
REDMI Note 14 Pro+ 5G REDMI Note 13 Pro REDMI Note 14 5G
REDMI Note 14 Pro 5G REDMI 15 REDMI Note 14S
REDMI Note 14 Pro REDMI 14C REDMI Note 13 Pro+ 5G
REDMI Note 14 REDMI 13 REDMI Note 13 Pro 5G
REDMI 13x REDMI Note 13 5G
REDMI 15 5G
REDMI 15C 5G
REDMI 15C

इन पोको फोंस को मिलेगा HyperOS 3

अक्टूबर – नवंबर 2025 नवंबर – दिसंबर 2025 दिसंबर 2025 – मार्च 2026
POCO F7 Ultra POCO F6 Pro POCO F5 Pro
POCO F7 Pro POCO F6 POCO F5
POCO F7 POCO X6 Pro POCO X6
POCO X7 Pro Iron Man Edition POCO M7 POCO M7 Pro 5G
POCO X7 Pro POCO M6 Pro POCO C85
POCO X7 POCO M6
POCO C75

HyperOS 3 के मुख्य फीचर्स

परफॉर्मेंस

एंड्रॉयड 16 आधारित हायपरओएस 3 में HyperCore टेक्नॉलजी दी गई है जो सिस्टम को ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट बनाती है। बताया जा रहा है कि इसमें सीपीयू लोड में 4% कमी और पावर एफिशिएंसी में 10% सुधार हुआ है।

ऐप लोडिंग और मल्टी टास्किंग

HyperOS 3 में फोन ऐप्स 21% तेज ओपन हो सकेगी और मल्टीटास्किंग भी पहले से अधिक स्मूथ मिलेगी। वहीं इसमें वीडियो व गेमिंग फ्रेम रेट को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा नए शाओमी हायपरओएस में 100 से ज्यादा नए एनिमेशन जोड़े गए हैं, जिससे पूरा यूआई और भी फ्लूइड महसूस होगा।

विजुअल डिजाइन और कस्टमाइजेशन

शाओमी हायपरओएस 3 में ऐप आइकन को रीडिजाइन किया गया है। डेस्कटॉप ग्रिड और स्टेटस बार में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें AI बेस्ड डायनामिक वॉलपेपर दिए गए हैं, जो स्टिल इमेज को डेप्थ इफेक्ट्स के साथ एनिमेट कर सकते हैं। वहीं इसमें सिनेमैटिक लॉक स्क्रीन का विकल्प भी जोड़ा गया है।

Super Island

हायपरओएस 3 के साथ Xiaomi, Redmi और POCO स्मार्टफोंस में ‘सुपर आइलैंड’ भी मिलेगा। यह एक डायनामिक नोटिफिकेशन हब है, जहां से लाइव एक्टिविटी और नोटिफिकेशन को मैनेज किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार यह 70 से ज्यादा सर्विसेज को सपोर्ट करेगा जहां से मोबाइल यूजर डायरेक्ट टाइमर, म्यूजिक कंट्रोल और शॉर्टकट जैसे फीचर्स चला सकेंगे।

स्मार्ट असिस्टेंट

HyperOS 3 में XiaoAI असिस्टेंट को और अधिक स्मार्ट बनाया गया है। यह ऑनस्क्रीन कंटेंट को समझ कर तुरंत एक्शन ले सकता है। इससे डिस्प्ले पर दिख रहे किसी भी टेक्स्ट को हाईलाइट करके वहीं पर उसका ट्रांसलेशन किया जा सकेगा और इंटरनेट पर सर्च भी किया जा सकेगा।

एडवांस AI

शाओमी हायपरओएस 3 के साथ कंपनी ने गैलरी ऐप में भी AI search और Auto-sorting को शामिल कर दिया गा है। यूजर अपने फोन में सेव किसी भी फोटो को कैटेगरी के हिसाब से ढूंढ सकते हैं। एनिमल, लोग या ऑब्जेक्ट्स के हिसाब से फोटोज को आसानी से पाया जा सकेगा।

क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी

HyperOS 3 में डिवाइस कनेक्टिविटी को बेहतर किया है। शाओमी, रेडमी और पोको स्मार्टफोन को Mac या iPad डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर आसानी से ऐप ओपन किए जा सकते हैं। इसमें फाइल्स, फोटो और नोटिफिकेशन को शेयर करना भी आसान हो गया है।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी

नए हायपरओएस 3 में मोबाइल यूजर्स को पहले से बेहतर और स्ट्रांग प्राइवेसी व सिक्योरिटी मिलेगी। कंपनी ने मल्टी-डिवाइस लॉगिन के लिए डुअल-फैक्टर ऑथेंटिकेशन दिया है। वहीं डाटा एन्क्रिप्शन और परमिशन कंट्रोल भी दिए गए हैं। मोबाइल यूजर्स को जानकर खुशी होगी कि HyperOS 3 के साथ फोन स्विच ऑफ होने या इंटरनेट से कनेक्ट ना होने पर भी उसे ट्रैक किया जा सकेगा।