Idea के प्रीपेड यूजर्स के लिए आया शानदार ऑफर, डेली 1.5जीबी डाटा के साथ मिलेगा ये बड़ा फायदा

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए Idea ने भी कमर कस ली है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स को आकर्षित करते हुए नया प्लान पेश किया है। इस प्लान का फायद सिर्फ प्रीपेड यूजर्स को ही मिलेगा। दरअसल, कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है जो कि लंबी वैधता और कॉलिंग लाभ के साथ आता है।

इस प्लान में कंपनी की ओर से 1.5जीबी डाटा और 365 दिन की वैधता मिलेगी। हालांकि, यहां एक पेंच है। दरअसल, कंपनी का यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए होगा जो कि सिटी क्रेडिट कार्ड के लिए Idea की वेबसाइट पर अप्लाई करेगा। इसे भी पढ़ें: एयरटेल के इन यूजर्स को मिल रहा 1000जीबी एडिशनल डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

एक बार आपको क्रेडिट कार्ड मिलने पर उससे 4,000 रुपए की शॉपिंग करनी होगी। लेकिन, 4,000 रुपए खर्च करने के लिए आपके पास 30 दिन का समय होगा। 30 दिन बाद आप आइडिया के इस ऑफर के लिए योगय होंगे। इसे भी पढ़ें: जियो करने वाला है धमाका, 600 रुपए में पूरे महीने देगा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और टीवी का कॉम्बो

इसके अतिरिक्त, यह ऑफर केवल दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, चेन्नई, बड़ौदा, कोयम्बटूर, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे सर्किलों पर वैध है। इसके अलावा, आप केवल इस ऑफ़र का लाभ उठा पाएंगे यदि आपकी आयु 23 वर्ष है। यह ऑफर 31 जुलाई, 2019 तक चलेगा।

बता दें कि यह ऑफर केवल आइडिया के ग्राहकों के लिए है. वोडाफोन के ग्राहक इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे. इस ऑफर का लाभ लेने के इच्छुक ग्राहक ध्यान दें वे केवल Rewards, IOC, Cashback और Premier Miles क्रेडिट कार्ड ही खरीदें.

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here