देसी कंपनी ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक Cyborg GT-120, जानें क्या हैं खूबियां

Join Us icon

इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी Ignitron Motocorp ने मार्केट में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक Cyborg GT 120 को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक Cyborg ब्रांड के नाम से पेश की गई है। कंपनी ने इससे पहले भारत में Cyborg Yoda और BobE दो इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक हाई परफॉर्मेंस और सुपर बाइक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

Cyborg GT-120 डिटेल्स

Cyborg GT-120 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक में 4.68 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 125kmph है। सिंगल चार्ज में यह बाइक 180km का रेंज ऑफर करती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 2.5 सेकेंड में 0 से 40km/h की स्पीड पकड़ लेती है।

बाइक में तीन राइडिंग मोड – इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इस बाइक में टेलीस्कोपिक फ़ोर्क अप-फ्रंट और फुली एडजेस्टेबल मोनो रियर शॉकर के साथ आता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन Dimensity 1300 चिपसेट और 80W फास्ट चार्ज के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें कब करेगा एंट्री

Cyborg GT-120 इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें Geo लोकेट/Geo-फेंसिंग, बैटरी स्टेटस, USB चार्जिंग, ब्लूटूथ, की-लैस स्टार्ट (रिमोट कंट्रोल) और डिजिटल कलस्टर जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 4 से 5 पांच घंटे का वक्त लेती है।

इलेक्ट्रिक बाइक में 15 amp का फास्ट होम चार्ज दिया गया है। Cyborg GT-120 इलेक्ट्रिक बाइक को ब्लैक और डार्क पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 5G भारत में 50MP कैमरा, Dimensity 700 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here