India’s first multi-colour changing smartphone TECNO CAMON 19 Pro Mondrian आज भारत में लॉन्च हो गया है। टेक ब्रांड टेक्नो ने अपने इस शानदार स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 17,999 रुपये प्राइस पर लॉन्च किया है जो 64MP+50MP+2MP Triple Camera, 13GB Large RAM with Memory Fusion और 33W 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। आगे इस टेक्नो मोबाइल की फुल डिटेल दी गई है।

टेक्नो कैमोन 19 प्रो मॉनड्रेन इंडिया प्राइस

टेक्नो कैमोन 19 प्रो Mondrian 8GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 17,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आने वाली 22 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेजन पर से खरीदा जा सकेगा जहां एसबीआई कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

India first multi-colour changing smartphone CAMON 19 Pro Mondrian india price 17999 sale specifications

टेक्नो कैमोन 19 प्रो मॉनड्रेन की स्पेसिफिकेशन्स

यह टेक्नो मोबाइल Polychromatic Photoisomer technology पर बना है जिसके चलते फोन का मोनोक्रोमिक बैक कवर लाईट के बदलने पर अपनी कलर शेड भी बदल लेता है। कंपनी ने इसे भारत का पहला मल्टी कलर चेंजिंग स्मार्टफोन कहा है। स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह फोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

India first multi-colour changing smartphone CAMON 19 Pro Mondrian india price 17999 sale specifications

TECNO Camon 19 Pro Mondrian एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 8.6 के साथ काम करता है। इस फोन में 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह टेक्नो फोन 5जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिससे फोन की पावर 13जीबी रैम पर जाती है।

यह भी पढ़ें: 20GB RAM की ताकत वाला Vivo V25 हुआ इंडिया में लॉन्च, फोन में है 50MP Selfie Camera

फोटोग्राफी के लिए TECNO Camon 19 Pro Mondrian में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/1.65 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही 50 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस भी मौजूद है। यहां 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टेक्नो मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

India first multi-colour changing smartphone CAMON 19 Pro Mondrian india price 17999 sale specifications

TECNO Camon 19 Pro Mondrian रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक 512जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Kamal Kant
मेरे लिखने से आपके पढ़ने तक, सब तकनीक है। Kamal Kant का मानना है कि तकनीक नई हो या पुरानी हर रोज़ कुछ न कुछ नया ​दिखाती है, सिखाती है। टेक्नोलॉजी के प्रति इसी सोच ने कमल को तकनीक जगत में आने के लिए प्रेरित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने 10 साल के अनुभव के दौरान ये विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ते हुए मीडिया के तीनों मंच - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजीटल मीडिया पर कार्य कर चुके हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here