Infinix GT 30 Pro का नया ग्रीन एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च, देखें लीक इमेज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/infinix-gt-30-pro-green-variant-leaked.jpg

इंफिनिक्स ने जून के महीने में अपना एक अनोखा स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था। खास बात यह थी कि फोन गेमिंग लवर्स के लिए इसमें डेडिकेटेड गेमिंग ट्रिगर बटन भी दिए गए थे। वहीं, अब डिवाइस को एक नए कलर वैरियंट में स्पॉट किया गया है। यह जानकारी टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए सामने आई है। उम्मीद है कि यह नया कलर जल्द ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। आइए, आगे आपको इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स बताते हैं।

Infinix GT 30 Pro ग्रीन एडिशन लीक

टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने हाल ही में मेट्रो में सफर करते समय एक फोन देखा है, जो Infinix GT 30 Pro जैसा दिख रहा था, लेकिन डिवाइस पहले के कलर्स से अलग ग्रीन कलर में नजर आया है। आप नीचे दी गई लीक तस्वीरों में इसके बैक पैनल पर एलईडी लाइट्स भी देख सकते हैं, जो GT 30 Pro में मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि ब्रांड Infinix GT 30 नाम के एक बेस मॉडल पर भी काम कर रहा है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मेट्रो में देखा गया फोन GT 30 भी हो सकते हैं। बता दें कि Infinix ने जून में GT 30 Pro को Dark Flare (ब्लैक) और Blade White में लॉन्च किया था।

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशंस

Infinix GT 30 Pro गेमिंग के लिए खास

Infinix GT 30 Pro में BGMI गेम को 120FPS पर खेला जा सकता है। गेमर्स के लिए इस फोन के फ्रेम पर दो Shoulder Trigger हैं, जो कंपनी के अनुसार, 520Hz तक का रिस्पॉन्स दे सकते हैं। इन ट्रिगर से किसी गेमिंग कंसोल जैसा एक्सपीरियंस मिल जाता है। यही नहीं फोन के Dark Flare मॉडल में 10 कस्टमाइजेबल एलईडी लाइट मोड्स भी हैं, जो गेमिंग अनुभव को शानदार बना देते हैं। इसके अलावा, अन्य कार्यों के लिए इसमें इन-मोबाइल कंट्रोल्स भी मौजूद हैं।

Infinix GT 30 डिटेल्स (संभावित)

जैसा की हमने पहले बताया है सीरीज में Infinix GT 30 भी जल्द आ सकता है। इसे कुछ दिन पहले मॉडल नंबर X6876 के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में GT 30 में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। यह फोन 8GBरैम +256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एंट्री ले सकता है। इसका डिजाइन GT 30 Pro जैसा ही हो सकता है। इसके कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा मिल सकता है। कुछ दिनों पहले आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार GT 30 में Dimensity 7400 चिपसेट लगाया जा सकता है।

बताते चलें कि Infinix ने अभी तक Infinix GT 30 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि यह नया फोन अगस्त के महीने में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है।