Infinix Hot 10S भारत में 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Helio G85 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

इनफिनिक्स ने भारत में Infinix Hot 10S स्मार्टफोन लॉन्च की लाइम लाइम को लेकर खुलासा किया है। इनफिनिक्स की ओर से शेयर की गई ऑफिशियल इंफॉर्मेंशन शेयर की गई है। कंपनी का यह स्मार्टफोन मई महीने के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल टीजर में बताया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन स्मूथ डिस्प्ले, क्लासी डिजाइन, हाई गेमिंग परफॉर्मेंस और सुपिरियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। अपकमिंग Infinix Hot 10S समार्टफोन को 6.82 इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा, 6,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G85 SoC के साथ पेश किया जाएगा है।

Infinix Hot 10S स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को कंपनी भारते से बाहर पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 720 X 1,640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सेंप्लिंग रेट 180Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20:5:9 है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस मीडियाटेक के चिपसेट के साथ यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को बढ़ा कर 512GB किया जा सकता है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 11 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई XOS 7.6 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5, औ GPS दिया गया है। यह भी पढ़ें :  8GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट वाला Vivo Y52s 5G फोन

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Hot 10S स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में प्राइमेरी कैमरा 48MP पिक्सल का है, जिसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस और LED फ्लैश दिया है। इस फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी की बात करें तो फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दिया गया है। Infinix Hot 10S स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च डेट और कीमत को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here