
हॉन्ग कॉन्ग की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि Infinix Hot सीरीज के नए फोन को इंडियन मार्केट में सितंबर महीने के मिड में पेश किया जाएगा, जिसका नाम Infinix Hot 11S होगा। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन के नाम और इसमें दिए जाने वाले चिपसेट की जानकारी के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। लेकिन, आने वाले दिनों में जल्द ही इस हैंडसेट के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Infinix Hot 11S
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ आएगा। इसके अलावा हम उम्मीद कर सकते हैं कि ब्रांड के अन्य फोंस की ही तरह इनफिनिक्स हॉट 11एस भी लो बजट में उतारा जाएगा। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी और स्क्रीन होगी।
Infinix Hot 10S
इनफिनिक्स हॉट 10एस को कंपनी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.82 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी ड्रॉपनॉच डिसप्ले होगा। नफिनिक्स हॉट 10एस को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो एक्सओएस 7.6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट है।
इनफिनिक्स हॉट 10एस को कंपनी की ओर से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और थर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंसर सपोर्ट करता हे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बड़ी डिसप्ले और गेमिंग पावर के चलते इनफिनिक्स ने अपने फोन को बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया था। Infinix Hot 10S स्मार्टफोन में 6,000एमएएच बैटरी है जिसे 18वॉट फास्ट चार्ज तकनीक से लैस है।





















