9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है नया Infinix Hot 11S, क्या Realme के लिए बनेगा चुनौती ?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/08/Infinix-Zero-8-6-copy.jpg

Infinix ने कल ही बताया था कि कंपनी इंडिया में अपना एक और नया मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे Infinix Hot 11S नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इनफिनिक्स की ओर से हालांकि अभी इस फोन की लॉन्च डेट व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कंपनी की घोषणा और फोन के बाजार में आने से पहले ही इनफिनिक्स हॉट 11एस की कीमत का खुलासा हो गया है। अगले महीने लॉन्च होने वाले इस फोन का प्राइस आज ही सामने आ गया है।

Infinix Hot 11S को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की ही मैमोरी सपोर्ट करेगा। कीमत की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 11एस के 4 GB RAM + 64 GB storage वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये और 6 GB RAM + 64 GB storage वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये बताया गया है। गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

Infinix Hot 10S

इनफिनिक्स हॉट 10एस को कंपनी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.82 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी ड्रॉपनॉच डिसप्ले होगा। इनफिनिक्स हॉट 10एस को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो एक्सओएस 7.6 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट है।

इनफिनिक्स हॉट 10एस को कंपनी की ओर से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और थर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंसर सपोर्ट करता हे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बड़ी डिसप्ले और गेमिंग पावर के चलते इनफिनिक्स ने अपने फोन को बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया था। Infinix Hot 10S स्मार्टफोन में 6,000एमएएच बैटरी है जिसे 18वॉट फास्ट चार्ज तकनीक से लैस है। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 9999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट 10999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।