
बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स इन दिनों Infinix Hot 12, Infinix Note 12 सीरीज और Infinix Zero 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Infinix के ये स्मार्टफोन साल 2022 के शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन छह अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल इन पर काम कर रही है। इनमें Infinix Hot 12, Infinix Hot 12i, Infinix Note 12, Infinix Note 12 Pro, और Infinix Zero 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। यहां हम आपको इनफिनिक्स के इन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और दूसरे जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
Passionategeekz की रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix अपकमिंग 2022 में पांच नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ये स्मार्टफोन कथिततौर पर Infinix Hot 12 (X6817), Infinix Hot 12i (X665/ X665B), Infinix Zero 5G (X6815), Infinix Note 12 (X670/ X672), और Infinix Note 12 Pro (X699) हो सकते हैं। इसके साथ ही Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च में ज़्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसे लेकर जानकारी सामने आ सकती है।
Infinix Zero 5G स्मार्टफोन के बारे में खबर सामने आई थी यह कंपनी का पहला 5G स्मार्टफ़ोन हो सकता है। इस स्मार्टफ़ोन के रेंडर भी सामने आए थे जिसमें पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
Infinix Hot 11, Infinix Hot 11S कीमत
Infinix Hot 12 series के बारे में कहा जा रहा है कि यह Infinix Hot 11 series का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने भारत में सितंबर में लॉन्च किया था। Infinix Hot 11 सीरीज में Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S शामिल हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में क्रमश: 8,999 और 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का full-HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं Infinix Hot 11S स्मार्टफोन में 6.78-इंच का full-HD+ LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek Helio G70 SoC और MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किए गए हैं।

















