Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Join Us icon

Infinix की अगली Hot सीरीज के स्मार्टफोंस Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आए हैं। बेस मॉडल को इंडोनेशिया की SDPPI अथॉरिटी और TUV Rheinland प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही Infinix Hot 70 Pro 5G इंडोनेशिया आधारित Carlcare सर्विस वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इन फोंस को ग्लोबली ला सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Infinix Hot 70 की बात करें तो इंडोनेशियन SDPPI सर्टिफिकेशन पर इसका मॉडल नंबर “X6895B” सामने आया है। लिस्टिंग के अनुसार इसे 4 मार्च 2026 को सर्टिफिकेट नंबर “119275/DJID/2026” के तहत मंजूरी दी गई है। वहीं, TUV लिस्टिंग में भी यही मॉडल नंबर “X6895B” सामने आया है। साथ ही एक और मॉडल नंबर “X6895” बिना ‘B’ टेक्स्ट के दिखा है।

TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार प्लेटफॉर्म पर दो अलग-अलग रिचार्जेबल Li-ion Polymer बैटरी मॉडल लिस्ट किए गए हैं, जिनमें एक 5800mAh और दूसरा 5430mAh साइज का है। उम्मीद है कि 5800mAh बैटरी वाला वैरियंट “X6895B” मॉडल से जुड़ा हो सकता है, जबकि 5430mAh बैटरी “X6895” मॉडल के साथ आ सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Infinix इस स्मार्टफोन को अलग-अलग क्षेत्रों में अलग बैटरी वैरियंट के साथ लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशियन वैरियंट में 5800mAh बैटरी मिलने की संभावना है।

यदि बात करें Infinix Hot 70 Pro 5G की तो यह इंडोनेशिया की Carlcare सर्विस वेबसाइट पर “X6896” मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में एक मेमोरी ऑप्शन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के रूप में सामने आया है। हालांकि फिलहाल अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।

इन सभी सर्टिफिकेशन और सर्विस वेबसाइट लिस्टिंग्स के आने से उम्मीद है कि Infinix जल्द ही Hot 70 सीरीज को इंडोनेशिया में लॉन्च कर सकता है। आने वाले दिनों में इन स्मार्टफोंस की और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

Infinix Hot सीरीज आमतौर पर बजट मिडरेंज सेगमेंट में आती है। ऐसे में Infinix Hot 70 और प्रो मॉडल्स उन यूजर्स के लिए हो सकते हैं जो बड़ी बैटरी, डेली यूज परफॉरमेंस और लंबा बैकअप चाहते हैं। लॉन्च के बाद इनका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G और Samsung Galaxy M15 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार यदि आप बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप चाहते हैं तो Hot 70 सीरीज अच्छा विकल्प बन सकती है। यह फोंस सस्ते दाम में आपको अच्छा पैकेज दे सकते हैं। हालांकि हम और जानकारी मिलने के बाद ही सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here