6000mAh बैटरी और 16GB RAM की ताकत के साथ रंग बदलने वाला स्मार्टफोन Infinix Hot 70 ग्लोबली लॉन्च

Join Us icon

इनफिनिक्स ने आज टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 4G लॉन्च किया है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में ऑफिशियली अनविल कर दिया गया है जो कलर चेंजिंग डिजाइन पर बना है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 6000mAh battery, 50MP Camera और 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत दी गई है। नए ​मोबाइल फोन इनफिनिक्स हॉट 70 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रंग बदलने वाला फोन

इनफिनिक्स हॉट 70 की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन ही है। यह मोबाइल कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Shine Design का नाम दिया है। इस फोन का रंग तापमान के हिसाब से बदल सकता है। ब्रांड के मुताबिक 0 डिग्री सेल्सियस से कम के टेम्परेचर में फोन का बैक पैनल अलग कलर का दिखेगा जो 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में आने पर अलग हो जाएगा।

कलर चेंजिंग फोन होने के साथ ही इसका कैमरा सेटअप भी चमकता है। ​बैक कैमरा मॉड्यूल के चारो ओर लाइट्स लगाई गई है जो नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अलग-अलग रंग में चमकती है। इनफिनिक्स ने इसे Crystal Mood Island का नाम दिया है। मोबाइल के राइट फ्रेम पर शार्टकट सेंसर बटन लगाया गया है जो सिंगल टच से ही कई टॉस्क कर सकता है। लगे हाथ बता दें कि इनफिनिक्स हॉट 70 थिकनेस 7.49mm और वजर 195 ग्राम है।

Infinix Hot 70 डिटेल

इनफिनिक्स हॉट 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एक 4जी स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर लाया गया है। इस मोबाइल में MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है।

Infinix Hot 70 4G स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 22 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। इस फोन को कंपनी ने 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 10W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किया जा सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो यह सस्ता स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट 70 4जी 1576 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700nits हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह पंच-होल स्क्रीन है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि के लिए डायनामिक आइलैंड की शेप ले लेती है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 4G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 4जी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

इनफिनिक्स हॉट 70 को SGS सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया गया है जो इस ड्रॉप प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और NFC जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं ग्राहकों को इस स्मार्टफोन एफएम रेडियो और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Infinix Hot 70 प्राइस

इनफिनिक्स हॉट 70 स्मार्टफोन सबसे पहले बांग्लादेश में बिकेगा। इस मोबाइल को 4GB, 6GB और 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसे 128GB Storage पर बेचा जाएगा। बांग्लादेश में स्मार्टफोन की कीमत 18,999 बांग्लादेशी टका से शुरू होकर 25,999 बांग्लादेशी टका तक जाती है जो इंडियन करंसी के अनुसार 14,800 रुपये से लेकर 20,250 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में इसे Night Pulse, Dive Blue, Silver Dancer, Green Texture, Quiet Violet और Thermo Orange कलर में लाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here