
इनफिनिक्स ने अपना नया स्मार्टफोन हॉट 70 पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल बांग्लादेश में उतारा गया है जो स्थानिय शॉपिंग साइट्स पर सेल के लिए लिस्ट हो गया है। Infinix Hot 70 इंडियन कंरसी अनुसार 15 हजार रुपये से कम का स्मार्टफोन है जो 6000mAh battery, 50MP Camera और MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Hot 70 को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पीकाबू डॉट कॉम और गैजेटएंडगियर पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इनफिनिक्स बांग्लादेश के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस मोबाइल को टीज़ किया जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे अभी अपकमिंग फोन ही बताया है और प्राइस की अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन शॉपिंग शॉपिंग साइट पर फोन प्राइस और ऑफर्स सहित मोबाइल से जुड़ी सभी डिटेल्स सार्वजनिक हो गई है। कहा जा सकता है कि बांग्लादेश की ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स पर यह लो बजट फोन परचेज के लिए उपलब्ध हो गया है।
इनफिनिक्स हॉट 70 के प्राइस की बात करें तो शॉपिंग साइट पर इसकी शुरुआती कीमत ৳18,999 बांग्लादेशी टका बताई गई है। इंडियन करंसी अनुसार यह 14,599 रुपये के करीब है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस ৳21,999 बांग्लादेशी टका यानी 16,899 रुपये के करीब है। इस वेरिएंट को ऑफर के साथ ৳1000 सस्ते में भी बेचा जा रहा है। बांग्लादेश में इनफिनिक्स हॉट 70 Orange, Silver, Blue, Black, Green और Voilet कलर में बिकेगा।
Infinix Hot 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Helio G100 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है।
इनफिनिक्स हॉट 70 स्मार्टफोन को 1576 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 700निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.49mm और वजन 195 ग्राम है।
पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 70 स्मार्टफोन को तगड़ी 6000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। यह स्मार्टफोन 10वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इनफिनिक्स हॉट 70 से दूसरे मोबाइल्स, इयरबड्स या स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix Hot 70 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
इनफिनिक्स हॉट 70 को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। स्मार्टफोन में यूजर्स को फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए LPDDR4X RAM मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं इस सस्ते मोबाइल में Infrared Blaster, OTG, FM radio और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।










