
Infinix ने आज इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए अपनी ‘हॉट सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से एक दो नए फोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। इनफिनिक्स के अन्य मोबाइल्स की तरह ये डिवाईस भी लो बजट में ही उतारे गए हैं जो आर्कषक लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। अपने नए फोेंस के साथ इनफिनिक्स के बेहद कम कीमत पर पंच-होल डिसप्ले, 5000एमएएच बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा और 4 जीबी रैम प्रदान की है।
Infinix Hot 9 / Hot 9 Pro की कीमत
कंपनी की ओर से Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro दोनों स्मार्टफोंस को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इनमें हॉट 9 की कीमत जहां 8,499 रुपये रखी गई है वहीं हॉट 9 प्रो को 9,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।
Infinix Hot 9 / Hot 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो दोनों स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं। दोनों ही डिवाईसेज़ को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिनका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से ये दोनों फोन 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किए गए हैं। यह स्क्रीन आई केयर मोड तकनीक से लैस है।
Infinix ने अपने दोनों फोंस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो एक्सओएस 6.0 पर काम करते हैं। इसी तरह Hot 9 और Hot 9 Pro में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये फोन आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल
Infinix Hot 9 तथा Hot 9 Pro दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। हॉट 9 प्रो का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर जहां 48 मेगापिक्सल का है वहीं हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। ये दोनों ही सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाले हैं। इसके अलावा मोबाइल्स के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक लो लाईट सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

इनफिनिक्स हॉट 9 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोस रियर डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोेंस के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करते हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा Motorola One Vision Plus, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट













