
Infinix का नाम उन टेक ब्रांड्स में शुमार है जो अपने प्रोडक्ट्स की कीमत को बेहद एग्रेसिवली पेश करती है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस ब्रांड स्मार्टफोन कम कीमत पर ही लॉन्च किए जाते हैं। Infinix ने पिछले महीने ही इंडियन मार्केट में Infinix S5 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो इंडिया में मौजूद सबसे कम कीमत वाले पंच-होल डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक है। यह ब्रांड अब भारत में अपनी तकनीक को और आगे ले जाने की तैयारी में है। Infinix को लेकर खबर सामने आई है कि यह कंपनी अब पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो फरवरी महीने में बाजार में उतार दिया जाएगा।
Infinix के इस आगामी स्मार्टफोन की जानकारी द मोबाइल इंडियन के जरिये सामने आई है। इस टेक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Infinix नए स्मार्टफोन पर काम कर रही जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन फरवरी 2020 में इंडियन मार्केट में दस्तक देगा। Infinix अपने मोबाइल फोंस को कम कीमत पर ही लॉन्च करती है तथा कंपनी के आगामी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन के साथ ही यही देखने को मिलेगा।

Infinix अपने इस पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को किस नाम के साथ बाजार में उतारेगी यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आगामी डिवाईस मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। वहीं रिपोर्ट की मानें तो इस पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले मोबाइल के साथ Infinix एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करेगी। Infinix की इस नई सीरीज़ और इसके तहत लॉन्च होने वाले डिवाईसेज़ को एक ‘सेल्फी सेंट्रिक’ स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
Infinix S5 Lite
ब्रांड के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन की बात करें तो इनफिनिक्स एस5 लाइट पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Infinix S5 Lite 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Infinix S5 Lite डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।


















