50MP Camera के साथ Infinix Note 11 हुआ लॉन्च, फोन में मौजूद 33W Fast Charging मिनटों में करेगी बैटरी फुल

Infinix ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘नोट 11’ सीरीज़ को पेश करते हुए Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी बता चुकी है कि यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में भी उतारा जाएगा। लेकिन इस सीरीज़ के भारतीय बाजार में आने से पहले ही इनफिनिक्स ने आज ग्लोबल मार्केट में एक और नया मोबाइल फोन Infinix Note 11 भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बीते दिनों इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की थी लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इनफिनिक्स नोट 11 बाजार में एंट्री ले चुका है।
Infinix Note 11
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 11 स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसे कंपनी ने ड्यूड्रॉप नॉच का नाम दिया है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 650निट्स ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 100% DCI-P3 सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत का है जिसकी थिकनेस 7.9एमएम है। यह भी पढ़ें : Motorola भी ला रही है Low Budget 5G Phone, Moto G51 नाम के साथ होगा लॉन्च, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर
Infinix Note 11 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनके बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Note 11 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस और एक एआई लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स नोट 11 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया डिज़ाइन, जानें क्या होंगी खूबियां
Infinix Note 11 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 11 में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करने वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।