50MP Camera और 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 12 (2023)

Join Us icon

इनफिनिक्स ने Infinix Zero 20 के साथ ही Infinix Note 12 (2023) स्मार्टफोन भी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स नोट 12 मोबाइल फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ ही 50MP Camera और 33W 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। आगे इस इनफिनिक्स नोट 12 (2023) के साथ ही इनफिनिक्स ज़ीरो 20 की भी डिटेल्स दी गई हैं।

Infinix Note 12 (2023)

इनफिनिक्स नोट 12 (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 12 आधारित एक्सओएस के साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। 5जीबी एक्सटेंडेड रैम के जरिये इसे कुल 13जीबी रैम पावर मिल जाती है।

Infinix Note 12 2023 launched know price specifications details with Infinix Zero 20

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 12 (2023) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगपिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और एक एआई सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix Note 12 2023 launched know price specifications details with Infinix Zero 20

Infinix Note 12 (2023) स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। यह मोबाइल फोन Grey, White और Blue कलर में लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 14,000 रुपये के करीब है। इस कीमत में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

Infinix Zero 20

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 20 में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

108 megapixel rear and 60mp selfie camera phone Infinix Zero 20 launched know price and specifications details
Infinix Zero 20

Infinix Zero 20 में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। बाजार में इस इनफिनिक्स मोबाइल को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। Infinix Zero 20 Price 21,000 रुपये के करीब है तथा इसे Gold और Gray कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here