14,999 रुपये में आया 5500mAh बैटरी, 144Hz कर्व AMOLED स्क्रीन और 64MP कैमरा वाला Infinix NOTE 50s 5G+

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Infinix-NOTE-50s-5G-plus-launched-with-6GB128GB-storage-Starting-at-14999-rs.jpg
Highlights

Infinix ने अपने फ्लैगशिप NOTE 50s 5G+ को अप्रैल के महीने में बाजार में उतारा था। तब यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आया था। वहीं, अब कंपनी नया 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट लेकर आई है। इस मॉडल को इंडिया में मात्र 14,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। यह 23 जून से Flipkart पर उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि दमदार फीचर्स के चलते कम कीमत में नया मॉडल ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे आपको Infinix NOTE 50s 5G Plus के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Infinix NOTE 50s 5G+ कीमत और उपलब्धता

Infinix NOTE 50s 5G+ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले

Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की फुल एचडी+ (2436 × 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।

प्रोसेसिंग

यह डिवाइस लेटेस्ट Android 15 पर आधारित XOS 15 इंटरफेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित MediaTek Dimensity 7300 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए फोन में MediaTek HyperEngine, NPU 665 और Mali-G615 GPU का सपोर्ट है।

कैमरा

Infinix NOTE 50s 5G+ फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी 64MP Sony IMX682 सेंसर (10X डिजिटल ज़ूम के साथ) और एक 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल है। एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ यह कैमरा 4K@30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Infinix NOTE 50s 5G+ डिवाइस में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W All-Round Fast Charge 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को महज 60 मिनट में 1% से 100% तक फुल चार्ज कर सकती है।

अन्य खास फीचर्स

फोन में JBL के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। डिवाइस को मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है और यह IP64 रेटिंग के साथ डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंट भी है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

See Full Specs

Infinix Note 50s 5G+ Price
Rs. 21,999
Go To Store
See All Prices