
इनफिनिक्स ने फरवरी में अपनी ‘नोट’ सीरीज का विस्तार करते हुए Infinix Note 60 Pro 5G फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि यह मोबाइल इसी महीने भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक के अनुसार इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 17 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
Infinix Note 60 Pro इंडिया लॉन्च डेट 17 अप्रैल लीक हुई है। इस मोबाइल फोन का टीज़र सामने आया है जिसे पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट ने स्पॉट किया है। यहां सीधे तौर पर फोन लॉन्च डेट नहीं लिखी गई है लेकिन रोलआउट स्ट्रेटजी के तहत इस मोबाइल को विनिंग प्राइस के तौर पर दिए जाने की बात कही गई है। इस प्राइस की तारीख 17 अप्रैल बताई गई है जिसे इनफिनिक्स नोट 60 प्रो की लॉन्च डेट माना जा रहा है। बहरहाल अगर वाकई में नया इनिफिक्स 5जी फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है तो उम्मीद कर सकते हैं कि कुछ दिनों में कंपनी इसे ऑफिशियली टीज़ कर देगी।
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है लिहाजा इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक है। कंपनी ने इस मोबाइल को 4nm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया है जो 1.8GHz से लेकर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करन की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno A810 जीपीयू दिया गया है।
ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को 8जीबी और 12जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे डबर कर देता है। यानी इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) तक की ताकत पर काम कर सकता है। स्मार्टफोन में यूजर्स को LPDDR5 RAM + UFS2.2 Storage मिलती है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी यही मिलेगा।
Infinix Note 60 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके साथ कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए Infinix Note 60 Pro 5G मोबाइल में 6500mAh बैटरी लगाई गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 30W Wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन में Reverse charging भी दी गई है जिसे 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ यूज़ किया जा सकता है।












