11 जुलाई को लॉन्च होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/Infinix.jpg

टेक कंपनी इनफिनिक्स ने फरवरी महीने में भारत में अपना पहला एंडरॉयड ओरियो आधारित स्मार्टफोन हॉट एस3 पेश किया था। यह स्मार्टफोन 5.65-इंच इनफिनिटी डिसप्ले के साथ 20-एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि इनफिनिक्स भारतीय बाजार में अपना एक और डिवाईस लाने जा रही है।

इनफिनिक्स से जुड़ा लीक सामनें आया है कि कपंनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन आने वाली 11 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा और फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

लीक के मुताबिक इनफिनिक्स का यह फोन बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस होगा। कंपनी इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दे सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और भारतीय बाजार में इसकी होने वाली कीमत के लिए 11 जुलाई तक का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में कंपनी फोन लॉन्च से जुड़ी जानकारी दे सकती है।