Rs 9,799 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Infinix Android TV, साइज 43 इंच तक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/infinix-Smart-tv.jpg
Highlights

स्‍मार्टफोन के साथ ही स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री कर चुकी कंपनी इनफ‍िनिक्‍स ने अपने दो नए टीवी को लॉन्च किया है। ब्रांड ने X3IN सीरीज के तहत इंडियन मार्केट में 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज वाले एंडरॉयड टीवी को पेश किया है। कम कीमत में आए इन टीवी में मीडियाटेक के क्‍वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है। आइए आगे आपको इनकी कीमत, सेल और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Infinix 32X3IN और 43X3IN की भारत में कीमत व उपलब्‍धता

इनफ‍िनिक्‍स 32X3IN और 43X3IN की कीमत क्रमश: 9,799 रुपये और 16,999 रुपये है। वहीं, कंपनी के अनुसार 18 मई से इन टेलिविजन को फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे।

Infinix 32X3IN और 43X3IN की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

आपको याद दिला दें कि इस साल कंपनी ने मार्च में 24-इंच का सस्‍ता टीवी लॉन्‍च किया था। Infinix 24Y1 नाम से लॉन्च हुए उस टीवी की कीमत 6,799 रुपये भी रखी गई थी। इसमें 16W ऑडियो आउटपुट के साथ बॉक्स स्पीकर हैं। साथ ही दो 16W बॉक्स स्पीकर और ऑडियो को डॉल्बी द्वारा ट्यून किया गया है।