Infinix Zero 5G स्मार्टफोन 14 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, सस्ते 5जी फोंस की लिस्ट में बन सकता है टॉप

Join Us icon

सस्ते स्मार्टफोन बनाने में माहिर टेक ब्रांड Infinix पिछले कई दिनों में इंडिया में अपने नए मोबाइल फोन लाने की तैयारी में है जो देश में इनफिनिक्स का पहला 5जी फोन बनकर आएगा। यह मोबाइल फोन Infinix Zero 5G नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। वहीं आज फोन लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए कंपनी ने बता दिया है कि इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन आने वाली 14 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा।

Infinix Zero 5G Phone का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन आने वाली 14 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही इस प्रोडक्ट पेज पर Infinix Zero 5G की फोटो भी शेयर कर दी गई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। कंपनी ने बता दिया है कि इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन Mediatek Dimensity 900 पर लॉन्च किया जाएगा।

Infinix Zero 5G Phone india launch on 14 February know specs price sale offer

Infinix Zero 5G की स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। चर्चा है यह मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 internal storage के साथ काम करेगा तथा भारत में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के सबसे बड़े मॉडल में 8 जीबी रैम दी जा सकती है।

Infinix Zero 5G Phone india launch on 14 February know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए यह इनफिनिक्स फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोटो से साफ हो गया है कि सिक्योरिटी के फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here