6 कैमरे और 8GB रैम के साथ आ रहा इस कंपनी एक और सस्ता फोन, Xiaomi को मिलेगा चुनौती

Join Us icon

Infinix को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। हाल ही में Infinix Hot 10 Lite नाम के फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब कंपनी एक और नए स्मार्टफोन Infinix ZERO 8 को लेकर भी जानकारी सामने आई है। हाल ही में यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। कंपनी ने इस फोन का एक टीजर विडियो भी जारी किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया था।

साथ ही गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से इस फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice वेबसाइट ने स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का कैमरा, डिसप्ले, एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और डिजाइन को लेकर जानकारी सामने आई है। वहीं, फोन में दी जाने वाली बैटरी को लेकर भी लिस्टिंग में बताया गया है।

infinix-zero-8-smartphone-google-play-console-listing

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Infinix ZERO 8 के रियर में प्रिज्म-शेप का क्वाड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ही इसमें एक एलईडी फ्लैश लाइट भी होगी। वहीं, फ्रंट पर फोन में डुअल पंच-होल स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद होगा। इसे भी पढ़ें: 5,100एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ सामने आया Infinix Hot 10, जल्द होगा लॉन्च

पावरफुल कैमरा

रिपोर्ट के अनुसार फोन में रियर पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में 48MP +8MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा। साथ ही चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। इतना ही नहीं फोन में पावर बैकअप के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी मिलेगी।

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन के स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, यह साफ है फोन का डिसप्ले फुलएचडी+ रेजोल्यूशन (1080×2460 पिक्सल) वाला होगा। इसके अलावा डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90hz का होगा। इतना ही नहीं स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करेगा।

इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस

हाल ही में इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस को इंडिया में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.82 इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। वहीं, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर पर काम करता है। इस प्रोसेसर के साथ फोन में 3 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की शामिल है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here