
iPhone खरीदने और चलाने की इच्छा तो बहुत लोगों की होती है लेकिन इसकी महंगी कीमत के चलते मन मसोसकर रह जाना पड़ता है। लेकिन अगर आप भी नया एप्पल मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने iPhone 14 पर मिल रहे EMI Plans का ब्यौरा दिया है इसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कैसे आप हर महीने बेहद छोटी की रकम चुकाकर अपने लिए नया आईफोन खरीद सकते हैं। यहां अलग-अलग शॉपिंग साइट्स पर बिक रहे iPhone 14 की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
iPhone 14 EMI Plan Croma पर
No Cost EMI
शॉपिंग साइट क्रोमा पर HDFC BANK कस्टमर आईफोन 14 को नो कॉस्ट ईएमआई के तहत खरीद सकते हैं। यहां सिर्फ 10,246.53 रुपये प्रति माह चुकाकर एप्पल फोन को पाया जा सकता है। Croma की ओर से नो कॉस्ट ईएमआई सिर्फ 6 Months के लिए ही दी जा रही है। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर iPhone 14 Price 65,490 रुपये है।
3,083 रुपये/माह में iPhone 14
Croma पर भी कई बैंक लिस्टेड हैं जिनके यूजर अलग-अलग इंटरेस्ट रेट पर आईफोन 14 खरीद सकते हैं। अगर हम सबसे कम रेट की बात करें तो यहां Union Bank of India कस्टमर्स को सिर्फ 12% ब्याज दर से 24 महीने की ईएमआई ऑफर की जा रही है। इसमें ग्राहक को सिर्फ ₹3,083 प्रति माह चुकाना होगा। यह प्लान 24 महीने यानी 2 साल है जिसमें iPhone 14 इफेक्टिव प्राइस 73,988 रुपये पड़ेगा।
एक साल यानी 12 महीने की बात करें तो अधिकांश बैंक पर औसतन 15% प्रतिशत की ब्याज दर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत आईफोन खरीदना चाहेंगे तो हर महीने ₹5,911 चुकाने होंगे जो 12 माह तक चलेंगे। वहीं ईएमआई के तहत फुल पेमेंट होने के बाद मोबाइल का ईफेक्टिव प्राइस 70,932 रुपये बनेगा।
क्रोमा पर मिल रहे अन्य ईएमआई प्लान्स और इंटरेस्ट रेट जानने के लिए, यहां क्लिक करें
iPhone 14 EMI Plan Flipkart पर
No Cost EMI
फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 14 को नो कॉस्ट ईएमआई के तहत खरीदना है तो HDFC BANK होना चाहिए। यहां दो 6 महीने और 9 महीने के दो विकल्प मौजूद हैं तथा दोनों में ही ग्राहक को कोई भी ब्याज यानी इंटरेस्ट नहीं देना पड़ेगा। 6 Months वाले ईएमआई प्लान में हर महीने ₹10,167 की ईएमआई बनेगी तथा 9 Months वाले ईएमआई प्लान में ₹6,778 प्रति माह ईएमआई में देने होंगे।
5,506 रुपये/माह में iPhone 14
विभिन्न बैंक कार्ड्स के हिसाब से फ्लिपकार्ट पर अलग-अलग ईएमआई ऑफर मौजूद हैं। 12 महीने की ईएमआई के हिसाब से देखें तो एक महीने में सिर्फ 5,506 रुपये चुकाकर एप्पल आईफोन पाया जा सकता है। यहां अधिकांश बैंक यूजर्स से एक साल के लिए 15 प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। इसके तहत 60,999 रुपये की कीमत वाले iPhone 14 पर 5,069 का इंटरेस्ट देना है जिसके बाद मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस 66,069 रुपये पड़ेगा।
12 महीने से कम या ज्यादा की ईएमआई पर कितना पैसा देना पड़ेगा, यहां क्लिक कर जान सकते हैं।












