
Apple इस हफ्ते अपने नए iPhone लॉन्च करने वाला है। Apple पहले ही ऐलान कर चुका है कि वह बुधवार 7 सितंबर को iPhone 14 सीरीज को लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो Apple नए iPhones 14 सीरीज के चार मॉडल और Apple Watch मॉडल को लॉन्च करेगा। Apple Watch और iPhones को लेकर खबर है कि दोनों के ब्रांड न्यू एडिशन पेश किए गए जा सकते हैं। नए मॉडल के साथ साथ एप्पल को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी iPhone 14 सीरीज के साथ कुछ बदलाव भी कर सकती है। यहां हम आपको Apple के अपकमिंग iPhone 14 लाइनअप के लॉन्च से पहले कुछ बदलावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
iPhone 14 लॉन्च डेट
Go for launch. Tune in for a special #AppleEvent on September 7 at 10 a.m. PT.
Tap the ❤️ and we’ll send you a reminder on event day. pic.twitter.com/T9o7qJt72E
— Apple (@Apple) August 24, 2022
बंद होगा iPhone Mini
अटकलों की माने तो Apple का कॉम्पैक्ट iPhone Mini बंद किया जा सकता है। कंपनी ने सबसे पहले साल 2019 में iPhone Mini को लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐप्पल अपने कॉम्पैक्ट iPhone को इस साल बंद कर सकता है। iPhone Mini के बंद होने को लेकर सबसे पहले रिपोर्ट Nikkei Asian ने प्रकाशित की थी। इसके बाद पॉपुलर एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है। हालांकि पिछले साल भी कुछ ऐसे ही दावे किए गए थे लेकिन तब कंपनी ने Mini का प्रोडक्शन बंद नहीं किया था।
अलग-अलग होगा प्रोसेसर
Apple हर साल अपने फ्लैगशिप iPhone लाइनअप के लिए नए A-सीरीज प्रोसेसर को लॉन्च करता है। कंपनी पहले आइफोन के लॉन्च के साथ से ही ऐसा करती आई है। iPhone 13 कंपनी के A15 प्रोसेसर के साथ आए थे। इसका मतलब है कि iPhone 14 सीरीज के मॉडल A16 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। लेकिन इस बार कंपनी इसमें बदलाव करने को लेकर प्लानिंग कर रही है। खबरों की माने तो iPhone 14 लाइनअप के प्रो मॉडल – iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max इस साल A16 के साथ साथ पेश किए जाएंगे वहीं iPhone 14 और iPhone 14 Max मॉडल पिछले साल के A15 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएगा। अगर यह सही हुआ तो यह पहली बार होगा जब ऐप्प के लेटेस्ट जेनरेशन आईफोन पिछले साल के पुराने प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
बढ़ेंगी क़ीमत
पिछले कुछ सालों से देखें तो Apple ने अपने नए लॉन्च होने वाले iPhone मॉडल की कीमत नहीं बढ़ाई हैं। Apple iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज की कीमतें अमेरिका और कुछ दूसरे देशों में पिछले सीरीज जैसी ही रखी थी। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल Apple अपने नए आईफोन की कीमतें बढ़ा सकता है। इस साल सप्लाई चेन की कीमतें बढ़ गई हैं। रूमर्स की माने तो iPhone 14 सीरीज की शुरुआती कीमत 799 डॉलर हो सकती है। और दूसरे तीन मॉडल की कीमते 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है। ऐप्पल ने भारत में भी पिछले कुछ सालों में अपने iPhone की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।
5 साल बाद डिजाइन में होगा बदलाव
Apple ने iPhone X को नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। iPhone X होम बटन को डंप करने के साथ वाइड नॉच के साथ पेश किया था। Apple ने इस वाइड नॉच में फेस आईडी, स्पीकर, माइक्रोफोन और कुछ सेंसर रखे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में नॉच की जगह पिल-शेप कटआउट दिया जा सकता है। यह 2017 के बाद से iPhone के मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव होगा। यह भी पढ़ें : iPhone 14 लाइनअप में होंगे ये जबरदस्त फीचर्स, एप्पल यूजर्स लंबे समय से कर रहे हैं इंतजार
कैमरा भी होगा अपग्रेड
Apple ने iPhone 6S और iPhone 6S Plus को 12MP (4032×3024 पिक्सल) रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी 8MP (3264×2448 पिक्सल) रियर कैमरा के साथ iPhone लॉन्च करेगा। एप्पल ने 2016 में डुअल कैमरा के साथ iPhone 7 के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने तब से लेकर अब तक कैमरा में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। Apple की कैमरा टेक्नोलॉजी साल 2015 से अब तक ज्यादा नहीं बदली है। हालांकि एप्पल कभी भी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चल रही मेगापिक्सल रेस का हिस्सा नहीं रहा है। लेकिन साल साल कंपनी अपने अपकमिंग iPhone 14 सीरीज के कैमरा अपग्रेड कर सकता है। कैमरा अपग्रेड करते हुए कंपनी 48MP का प्राइमरी कैमरा ऑफर कर सकता है।
























