
एप्पल के स्मार्टफोन का क्रेज देश और दुनिया में सभी वर्ग के लोगों में है। हालांकि ज्यादा कीमत के चलते कई लोग एप्पल फोन ले नहीं पाते हैं, लेकिन अब आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। क्योंकि फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 14, 25,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। आइए, आगे आपको इस मोबाइल पर मिल रही डील, इसके स्पेसिफिकेशंस और सभी वैरियंट की कीमत के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Apple iPhone 14 डील प्राइस और कहां से खरीदें
| लॉन्च प्राइस | छूट | डील प्राइस |
| 79,999 रुपये | 25,000 रुपये | (128GB) 54,999 रुपये |
| 89,900 रुपये | 25,000 रुपये | (256GB) 64,999 रुपये |
| 1,09,900 रुपये | 25,000 रुपये | (512GB) 84,999 रुपये |
अगर आप iPhone 14 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस बड़े डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा जिसकी लिंक हमने नीचे हाईलाइट की है। भारतीय बाजार में इस फोन को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ऑफर प्राइस में सिर्फ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस प्राइस के अलावा कंपनी कुछ बैंक और कार्ड के साथ ऑफर दे रही है। जैसे- यदि आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो अतिरिक्त 5 प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं आईडीएफसी बैंक के प्लेटिनम और सिग्नेचर डेबीड कार्ड पर 750 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं कंपनी सेल के दौरान 4,901 रुपये के अतिरिक्त कैशबैक या कूपन का भरोसा दे रही है। इन ऑफर्स के साथ फोन का प्राइस और भी कम हो जाता है।
क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?
अगर आप Apple iPhone 14 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील एक बेहतरीन मौका है। iPhone 14 में दमदार A15 Bionic चिप, सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, और बेहतर कैमरा सिस्टम मिलता है। ₹25,000 की सीधी छूट इसे और भी आकर्षक बना देती है। खासकर जो यूजर iPhone 13 या उससे पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय सही है। फोन पर अपग्रेड बोनस भी मिलेगा।
iPhone 14 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: iPhone 14 में HDR और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.1 इंच का OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले है।
- प्रोसेसर: iPhone 14 में Apple का A15 बायोनिक चिप है जो इस सीरीज के बाकी iPhones में भी इस्तेमाल किया गया है।
- कैमरा: फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में iPhone 14 में 12MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको iPhone 14 में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- बैटरी, फास्ट चार्जिंग: iPhone 14 में MagSafe और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,200mAh की बैटरी है। यह 20W या उससे ज्यादा के एडॉप्टर के साथ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
- कनेक्टिविटी: इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और Wi-FI कॉलिंग शामिल हैं।
*नोट: यह डील इस लेख के प्रकाशित होने के समय लाइव थी। हालांकि, इसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बदला जा सकता है।














